
उदित वाणी, आदित्यपुर : सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर, जमशेदपुर के 12वीं कक्षा (विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी संकाय) के विद्यार्थियों ने अरका जैन विश्वविद्यालय का सफलतापूर्वक शैक्षणिक भ्रमण किया. भ्रमण के दौरान छात्रों ने कक्षा 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की. वहीं, विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उन्हें विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया और उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए विभिन्न करियर विकल्पों एवं उच्च शिक्षा के रास्तों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. मौके पर सोमा मैत्रा, लतिका सिंह, डॉ0 मुकेश कुमार सिंह दिलीप जायसवाल उपस्थित थे.
Advertisement
<

