
उदित वाणी, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर झारखंड में प्रतिनियुक्त अर्द्ध सैनिक बलों के विरुद्ध झारखंड सरकार के यहां बकाया 13299.69 करोड़ की राशि को माफ करने का आग्रह किया है. मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि झारखंड सरकार द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में अब तक राज्य में 400 लोग शहीद हो चुके हैं. नक्सलियों के सफाये के लिए झारखंड सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है. नक्सल विरोधी अभियान की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की भी है.
इसलिए सहकारी संघवाद के सिद्धांत के तहत इस राशि को वे-ऑफ किया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि जबकि इतनी बड़ी राशि की अदायगी करने से झारखंड पर वित्तीय बोझ काफी बढ़ जायेगा और इससे जन कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित होंगे. झारखंड के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल संचालन की जिम्मेवारी केंद्र सरकार की भी बनती है. केंद्र सरकार को इस राशि को माफ करना चाहिए और झारखंड में विकास योजनाओं को गति देने में सहयोग करना चाहिए.
