
उदित वाणी, रांची : राज्य के एक दर्जन आईएएस अधिकारियों को लंबी ट्रेनिंग पर जाने से मुक्ति मिल गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उक्त आईएएस अधिकारियों को फिलहाल ट्रेनिंग पर जाने की अनुमति नहीं दी. केंद्र सरकार ने मिड टर्म कैरियर प्रोग्राम-फेज थ्री के तहत 2012 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप सिंह, 2013 बैच के आईएएस शशि रंजन समेत फैज अंक अहमद, कुलदीप चौधरी, नैंसी सहाय, सुशांत गौरव, हिमांशु मोहन, मेघा भारद्वाज, लोकेश मिश्रा व अन्य आईएएस अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मंसूरी में ट्रेनिंग पर जाने का शिड्युल दिया था. इस शिड्युल के तहत आईएएस अधिकारियों को 21 जुलाई से 16 अगस्त तक ट्रेनिंग पर जाना था. लेकिन कामकाज प्रभावित होने को लेकर ट्रेनिंग पर जाने की अनुमति नहीं मिली.
