
उदित वाणी, रांची : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का विधिवत पदभार ग्रहण करने के बाद प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने सामाजिक संगठन का प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. जिसमें महामंत्री विनोद कुमार जैन, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ बनायें गए. इसके साथ ही मारवाड़ी सम्मेलन के नवम प्रांतीय अधिवेशन के दौरान नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने सत्र 2025-27 के लिए प्रांतीय समिति की भी घोषणा कर दी है. जिसमें संरक्षक के रूप में नंदलाल रूंगटा, गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, राजकुमार केडिया, विनय सरावगी, गोविंद प्रसाद डालमिया, भागचंद पोद्दार, निर्मल काबरा, ओम प्रकाश अग्रवाल एवं बसंत मित्तल को शामिल किया गया है. पूरी टीम इस प्रकार है-
अध्यक्ष- सुरेश चंद्र अग्रवाल
उपाध्यक्ष- ललित कुमार पोद्दार, पवन पोद्दार, नंदकिशोर अग्रवाल, सुमेर सेठी, राजेंद्र केडिया, राजेश रिटोलिया एवं प्रमोद छावछरिया
प्रांतीय महामंत्री- विनोद कुमार जैन
संगठन महामंत्री- सुरेश सोंथालिया
कोषाध्यक्ष- मनोज कुमार चौधरी
संयुक्त महामंत्री- कौशल राजगढ़िया, कन्हैयालाल कन्नू अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, संजय सर्राफ, विमल अग्रवाल एवं भोला चौधरी
मंडलीय उपाध्यक्ष- सुभाष पटवारी रांची प्रमंडल, कृष्ण अग्रवाल धनबाद प्रमंडल, रामरतन महर्षि हजारीबाग प्रमंडल, रमेश खिरवाल कोल्हान प्रमंडल, प्रीतम गाडिया संथाल परगना प्रमंडल एवं कृष्ण कुमार सर्राफ पलामू प्रमंडल को शामिल किया गया है.
प्रमंडलीय मंत्री-पवन जैन रांची प्रमंडल, मनोज कुमार चौधरी कोल्हान प्रमंडल, अशोक केडिया धनबाद प्रमंडल, धीरज जैन हजारीबाग प्रमंडल, प्रभा देवी मोदी संथाल परगना प्रमंडल एवं अशोक सांवरिया पलामू प्रमंडल को शामिल बनाये गये हैं. प्रांतीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ होंगे. वहीं प्रांतीय कमेटी की कार्यकारिणी सदस्यों में 64 सदस्य तथा परामर्शदात्री समिति में 53 सदस्य होंगे. इसके अलावा विभिन्न प्रांतीय विभागीय मंत्रियों की भी घोषणा की गई.
