उदित वाणी, रांची : केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जाति जनगणना कराने के फैसले पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना को मंज़ूरी दिया जाना सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं मील का पत्थर साबित होने वाला निर्णय है. इस महत्वपूर्ण पहल के माध्यम से दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्गों समेत समाज के वंचित तबकों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का वास्तविक और व्यापक आकलन संभव होगा. इससे न केवल नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन होगा, बल्कि योजनाएं ज़मीनी हकीकत के अनुरूप बनेंगी. जिससे समावेशी विकास को नई गति मिलेगी. यह कदम हर उस व्यक्ति की आकांक्षा को बल देगा जो समान अवसर और न्याय की उम्मीद रखता है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
RANCHI : जातीय जनगणना हर उस व्यक्ति की आकांक्षा को बल देगा ,जो समान अवसर व न्याय की उम्मीद रखता है-अन्नपूर्णा देवी, केन्द्रीय मंत्री
Advertisement
<


