उदित वाणी, रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर पार्टी के प्रदेश मीडिया विभाग एवं कांग्रेस कोटे के बोर्ड निगम के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ बैठक की तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उपस्थित सदस्यों को विभिन्न कार्यों का प्रभार देकर बिशेष दिशा निर्देश भी दिया. प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के अनुसार पूरे देश में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जायेगा.
इसी क्रम में 3 मई को रांची में पुराना विधानसभा मैदान में रैली आयोजित की जायेगी. रैली में कांग्रेस के वरीय राष्ट्रीय नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है. जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजेश लिलोठिया, विक्रांत भूरिया व अनिल चंद्रा ने सहमति प्रदान कर दी है. इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, इमरान प्रतापगढ़ी तथा अन्य नेताओं की सहमति मिलने की भी उम्मीद है.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।