the_ad id="18180"]
मेष- समय निराशाजनक, प्रतियोगिता में असफलता, प्रेमसंबंधों में तनाव, व्यय की अधिकता, आत्मबल में कमी, दुर्घटना की आशंका, सजगता अपेक्षित. |
वृषभ- गृहस्थिति भाग्य के पक्ष में, सदविचारों के उदय से आत्मिक शांति, वैवाहिक जीवन सुखमय, सुसमाचार की प्राप्ति, यात्रा का सुपरिणाम, पारिवारिक खुशी. |
मिथुन- परिस्थितियाँ सुधार पर, नौकरी में प्रोन्नति या स्थानान्तरण विषयक मसला हल, प्रियजनों का सहयोग, सम्मान का लाभ, इच्छित पद की प्राप्ति, यात्रा का प्रसंग. |
कर्क- पराक्रम से व्यापार में अनुकूलता, अभीष्ट सिद्धि का प्रयास सार्थक, मंगल आयोजन सम्पादित, रचनात्मक गतिविधियों में रुचि, नवसमाचार की प्राप्ति से हर्षोल्लास. |
सिंह- पुरुषार्थ के प्रति अरुचि, राजकीय पक्ष से प्रतिष्ठा पर आघात, घरेलू सुख में दिक्कतें, किसी मुद्दे पर तनाव, वैचारिक स्थिरता का अभाव, गलतफहमी से हानि. |
कन्या- आर्थिक स्थिति में सुधार, आत्मसंयम से कार्यसिद्धि, कठिनाइयों का निराकरण, किसी योजना में शामिल होने का सुअवसर, संबंधों में मधुरता, सुसंदेश की प्राप्ति. |
तुला- मनोवांछित सफलता, बौद्धिक क्षमता का विकास, राजनीतिक क्रियाकलापों में रुचि, इच्छित पद की प्राप्ति, मित्रों से विचार-विमर्श, धार्मिक स्थलों की यात्रा. |
वृश्चिक- व्यापारिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त, परिस्थितियों में सुधार, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, सामाजिक कार्यों में रुचि, लाभ भी. |
धनु- भाग्योदय का मार्ग अवरुद्ध, व्यक्ति-विशेष से विश्वासघात की आशंका, कर्ज की अधिकता, एकाग्रता का अभाव, परिजनों से मतभेद, विरोधी प्रभावी, हानि संभव. |
मकर- व्यावसायिक पक्ष में उन्नति, शुभ समाचार की प्राप्ति, धर्म-अध्यात्म में रुचि, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, यात्रा का सुपरिणाम, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि. |
कुम्भ- जटिल समस्याओं का समाधान, आय के नवीन स्रोत उपस्थित, जिम्मेदारियों को निभाने हेतु अधिक खर्च, सुयश की प्राप्ति, परिवार में मांगलिक आयोजन संपन्न. |
मीन- व्यवसाय में सफलता, शुभ-विचारों का उदय, जीवनसाथी से सामंजस्य, नवसमाचार की प्राप्ति, शत्रु हानि पहुँचाने में विफल, मित्रों से विचार-विमर्श. |
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Advertisement
<