उदित वाणी, झारखंड: राज्यभर में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत चाईबासा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने टोंटो थाना क्षेत्र के सरजोमबुरु जंगल में छिपाए गए नक्सलियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की है।
जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में एक गुप्त नक्सली डंप का पता चला। सुरक्षाबलों ने इसे तत्काल नष्ट कर दिया, जिससे नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई।
पुलिस ने किया सराहनीय कार्य
चाईबासा पुलिस की यह कार्रवाई राज्य में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान को एक नई मजबूती देती है। इस सफलता से नक्सलियों के मंसूबों को करारा झटका लगा है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है।
जनता में बढ़ा विश्वास
इस ऑपरेशन के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ी है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।