
फ्रांस के कान्स में फिल्म फेस्टिवल में जमशेदपुर में जन्मी दो शख्सियतें साथ-साथ आई तो तस्वीर की वजह बन गई. कान्स में फिल्म अभिनेता रंगनाथन माधवन के साथ वहां फिल्म फेस्टिवल को कवर करने गई समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्टर पायल मेहता ने तस्वीर ट्वीट की है. इसमें पायल मेहता ने कहा है कि वो फिल्म फेस्टिवल में माधवन की फिल्म ‘रॉकेटरी ‘ देखने जा रही हैं जिसका अलग ही आनंद होगा. उल्लेखनीय है कि ‘रॉकेटरी ‘ इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण की बायोपिक है. अपने ट्वीट में पायल मेहता ने कहा है कि हम दोनों का जन्म एक ही शहर जमशेदपुर में हुआ था.

Advertisement
<

