
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं शांति समिति का वॉच टावर आज मुख्य मार्ग के सर्विस लेन के किनारे (एम पी टावर, आदित्यपुर के पास) उदघाटित हुआ. इसका उदघाटन आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह एवं आदित्यपुर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया. अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने कहा कि यहाँ के पूजा समिति, शांति समिति और प्रबुद्ध लोग काफी सक्रिय हैं और प्रशासन को अपना बेहतर सहयोग देते है. यही कारण है कि दुर्गा पूजा सहित आने वाले सभी पर्व-त्यौहार जन सहयोग और जन भागीदारी के साथ ऐतिहासिक रूप से सफल होंगे.उप नगर आयुक्त पारुल सिंह ने कहा कि नगर निगम प्रशासन की पूरी टीम पूजा को सफल बनाने में सक्रिय है. नगर निगम से जुड़े किसी भी काम की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा को दौरान कोई दिक्कत ना होसपुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने पूजा घूमने वाले लोगों से प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट एवं पार्किंग का पालन करने की अपील की.पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि वॉच टावर के बगल में जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ श्रद्धालुओं की सेवा के लिए उपलब्ध है. कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंद्र नाथ चौबे ने तथा संचालन आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने किया. इस अवसर पर रिटायर डीएसपी सरयू पासवान, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, सत्येंद्र प्रभात, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, संतोष कुमार सिंह, रघुनाथ प्रसाद सिंह, समाजसेवी नगीना सिंह, महेश प्रसाद, शैलेंद्र कुमार, कमलेश कुमार सिंह, बैजू यादव, राजेश यादव, मनीष कुमार उपस्थित थे.

