
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या-10 स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैट के निवासियों के द्वारा आज आवास बोर्ड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया तथा वहाँ जमकर नारेबाजी भी की गई. प्रदर्शनकारी रि डेवलपमेंट के तहत किए जा रहे सर्वे को तत्काल बन्द की माँग की कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों को डब्ल्यू टाईप निवासियों का भी समर्थन मिला, जो कि पूर्व पार्षद रंजन सिंह के नेतृत्व में वहाँ पहुँचे थे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा आवास बोर्ड कार्यालय में माँग पत्र भी समर्पित किया गया. माँग पत्र में एस टाईप और आई टाईप की तर्ज पर ईडब्ल्यूएस फ्लैट को भी हायर पर्चेज करने की माँग की गई है. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, भाजपा अजजामो के प्रान्तीय कोषाध्यक्ष गणेश महाली, प्रेम कुमार, रंजन सिंह, रमेश हाँसदा, भोगेन्द्र नाथ झा, मनोज तिवारी, आदित्यपुर नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह, मनमोहन सिंह, लोकेश सिन्हा, पंकज सिंह, प्रकाश रंजन, धनंजय कुमार, अनुज कुमार, रौशन कुमार आदि उपस्थित थे.

