
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के खराब पड़े स्ट्रीट लाईट की विगत तीन माह से मरम्मत नहीं हो पायी है, जिसके कारण क्षेत्र में अँधेरा व्याप्त है. इसका कारण स्ट्रीट लाईट की मरम्मत नहीं हो पाना है. क्योंकि स्ट्रीट लाईट की मरम्मत करने वाली एजेंसी ने भुगतान न होने की बात कहते हुए मेंटेनेंस का काम बन्द कर दिया है. संपर्क करने पर नगर निगम के पूर्व पार्षद रंजन सिंह ने बताया कि स्ट्रीट लाईट की समस्या को लेकर शीघ्र हीं नगर निगम के प्रशासक से वार्ता की जायेगी.
Advertisement
<
