उदित वाणी जमशेदपुर : जुगसलाईं थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती में मिल्लतनगर मेराज मस्जिद के पास निवासी आफताब के घर से जेवरात समेत 1 लाख की चोरी हुई है. आफताब ने बताया की सुबह जब नींद खुलने के बाद देखा की घर का दरवाजा खुला था और आलमीरा से चोर नकदी समेत चांदी के पायल समेत अन्य आभूषण की चोरी कर फरार हो गए. रविवार को जुगसलाई थाना में आफताब के बयान पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी गई। आफताब ने पुलिस को बताया है कि वह रात में टेंपो चलाकर घर लौटे थे. एक माह पहले ही किराए पर मकान लेकर पत्नी व डेढ़ माह के बच्चा के साथ रह रहे थे. शनिवार की रात पत्नी की तबीयत खराब थी, रात दो बजे तक वे जगे हुए थे. अचानक नींद लग गई. सुबह 11 बजे जगा तो पता चला की घर में चोरी हो गई है. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: पुरानी बस्ती में घर में घुसकर एक जेवरात समेत लाख की चोरी, मामला हुआ दर्ज
Advertisement
<


