उदित वाणी जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल में लोको पायलट से आठ नहीं बल्कि 18 घंटे से ज्यादा काम कराया जा रहा है। उन्हें बिना रेस्ट दिए उनसे ट्रेनों को चलवाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा स्टेशन के एमसीएल ब्लॉक केबिन में देखने को मिला है। यहां रेलवे अधिकारियों के भारी दबाव में लोको पायलट से जबरन 18 घंटे काम कराया जा रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया एक्स पर एक आर्डर की फोटो पोस्ट जारी कर पीएमओ विपक्ष के नेता राहुल गांधी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग किया गया है। घटना बीते 15 जुलाई सोमवार को मालगाड़ी संख्या बीओबीआर/एस ई बी डी/ लोको संख्या 27700/24559 की है। सिमोनिम्स नामक X अकाउंट से जारी पोस्ट में लिखा गया है कि मंडल के क्षेत्र कंट्रोलर चुनचुन चौधरी और ऑन ड्यूटी एमसीएल ब्लॉक केबिन के स्टेशन प्रबंधक आरके सिन्हा भारी दबाव देते हुए लोको पायलट को लगातार 18 घंटे से ज्यादा एक मालगाड़ी चलाने के लिए मजबूर किया है। इस दौरान ट्रेन चालक की तबीयत भी खराब हो चुकी थी। बीमा हुए लोको पायलट ने किसी तरह ट्रेन को चलकर उसके गंतव्य मार्ग तक पहुंचा। सोशल मीडिया में सवाल उठाया गया है कि लगातार 18 घंटे से ज्यादा लोको पायलट पर दबाव डालते हुए ट्रेन चलाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ऐसे में अगर कोई हादसा हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। ऑर्डर की फोटो इंटरनेट मीडिया पर जारी करने के बाद रेल मंडल में हड़कंप मच गया। कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी बात करने से बच रहे हैं। मालूम हो कि पिछले दिनों लगातार बढ़ते रेल हादसों के कारण रेल चालकों से तय मानक 8 घंटे से ज्यादा ड्यूटी करना मना किया गया था। जिस पर रेलवे ने सफाई दी थी कि 8 घंटे से ज्यादा किसी भी रेल चालक से लगातार काम कराया नहीं जाता है। लेकिन अब लोको पायलट रेलवे को सवालों के घेरे में फिर से लाकर खड़ा कर दिया है। राहुल गांधी ने पिछले दिनों जब दिल्ली में रेलवे के लोको पायलटो की समस्याओं को उठाया तो रेलवे ने मामले को लेकर सफाई देना शुरू किया था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: 18 घंटे से ज्यादा देर तक लोको पायलट चला रहे ही मालगाड़ी, मेमो का सोशल मीडिया पर फोटो डालकर रेल मंत्री और पीएमओ से की शिकायत
Advertisement
<


