उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः नागरिक समन्वय समिति (नासस), सरायकेला-खरसावाँ ने बरसात से पूर्व आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की माँग की है. इस संबंध में अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह तथा महासचिव ई0 अजीत कुमार के नेतृत्व में नासस के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज नगर निगम के नए अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश से मुलाकात की तथा पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया. इस क्रम में अपर नगर आयुक्त को वॉर्ड संख्या-4, 5 तथा 17 क्षेत्र में व्याप्त भीषण जल संकट की समस्या से अवगत कराया. साथ हीं बरसात से पूर्व ननि क्षेत्र की संपूर्ण साफ-सफाई कराने और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने की माँग भी की गई. अपर नगर आयुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर संबंधित समस्याओं का निदान कराने की बात कही. मौके पर वरीय उपाध्यक्ष विमल कुमार सिंह, उमेश दूबे, के डी सिंह, जगदेव प्रसाद, निरंजन मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, महिला अध्यक्ष सुमन राय, शशिप्रभा सिंह, संजय कुमार, रतन कुमार सिंह, विवेका आदि उपस्थित थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


