उदित वाणी, जमशेदपुर : वीमेंस कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार साहू ने बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सभी सदस्यों और रूसा के झारखंड राज्य परियोजना निदेशालय के पदाधिकारियों एमआईएस ऑफिसर कुमार चंदन और फाइनेंस मैनेजर अजीत कुमार का स्वागत किया। पदाधिकारियों ने वीमेंस युनिवर्सिटी के सिदगोड़ा स्थित नये परिसर और बिष्टुपुर के परिसर का निरीक्षण किया। बैठक के दौरान उन्होंने दोनों कैंपस की लाइब्रेरी, लैबोरेटरी, क्लासरूम, प्रशासनिक भवन, विभागीय कमरों आदि के लिए आवश्यक संसाधनों की खरीद प्रक्रिया शुरू करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिये।
प्राचार्य ने कहा कि सभी विभागों से लाइब्रेरी के लिए पुस्तकों व लैबोरेटरी के लिए उपस्करों की सूची ली जाएगी। अन्य संरचनाओं के प्राक्कलन के लिए प्रोफेशनल ऑर्किटेक्ट का सहयोग लिया जाएगा। इसे बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की अनुमति के बाद तकनीकी स्वीकृति के लिए झारखंड रूसा निदेशालय को भेजा जाएगा। आगे की प्रक्रिया आवश्यक अनुमोदन मिलने के बाद शुरू कर दी जाएगी। बैठक में प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार साहू व रूसा झारखंड के पदाधिकारियों के अलावा कॉलेज की रूसा समन्वयक डॉ. सोनाली सिंह, डॉ. रेखा झा, डॉ. सबीहा युनूस, डॉ. किश्वर आरा, डॉ. जावेद अहमद, डॉ. अन्नपूर्णा झा, डॉ. राजेंद्र कुमार जायसवाल, डॉ. सनातन दीप, डॉ. अनीता शुक्ला, डॉ. कामिनी कुमारी, डॉ. रत्ना मित्रा, डॉ. अविनाश कुमार सिंह, प्रधान सहायक विश्वंभर यादव आदि मौजूद थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


