
उदित वाणी जमशेदपुर : कपाली ओपी अंतर्गत वार्ड संख्या 7 मेरी स्कूल के सामने स्थित गुलाम सरवर के घर से बुधवार की सुबह लगभग 4 बजे दो मोबाइल, 70 से 80 हज़ार नगद, सोने के कान का बाली को चोर लेकर चलते बने है. इस सम्बन्ध में गुलाम सरवर की पत्नी ने बताया कि चोरी की कुल कीमत एक से डेढ़ लाख के आसपास की है. उन्होंने बताया कि दरअसल बगल के घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. वहां से चोर बालकनी में प्रवेश कर गया और कमरे में रखा छोटा बक्शा जिसमें कैश, सोने के सामान और पास में रखे दो मोबाइल चोरी कर चोर भाग गया. पडोसियों ने बताया कि उनके द्वारा चोर को देखा गया था लेकिन जबतक कुछ समझ आता चोर दूसरे रास्ते से निकल गया. हालांकि इसकी लिखित सूचना कपाली ओपी को दें दी गयी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

