उदित वाणी जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा स्थित ब्लू डायमंड होटल के समीप नाले में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. घटना गुरुवार दोपहर 1 बजे की है, जिसके बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गया. जहां स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले से व्यक्ति के शव को निकाला, तो उसकी सांसे चल रही थी. आनन-फानन में उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव की शिनाख्त नहीं हुई है. शव देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि शव किसी 40 वर्षीय व्यक्ति की है. पुलिस ने बताया कि उन्हें दोपहर के करीब 1 बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि नाले के पास किसी अनजान व्यक्ति का शव पड़ा है. उसके बाये हाथ पर जय मां काली लिखा है. शव को नाले से बाहर निकालकर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: एमजीएम इलाके में नाले में में गिरा व्यक्ति बरामद, इलाज के दौरान हुई मौत
Advertisement
<


