उदित वाणी जमशेदपुर : जोजोबेड़ा स्थित नुवोको सीमेंट प्लांट के पदाधिकारी सिद्धार्थ चौधरी ( 41 वर्ष ) ने
कदमा थाना अंतर्गत रामनगर रोड नंबर 2 स्थित आवास में गुरुवार की देर रात तार के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या ली.
वे काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे. उनकी पत्नी अपनी मां के घर में 8 महीने से थी. पुलिस को उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला है.
परिजनों ने जब शुक्रवार सुबह सिद्धार्थ के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई हलचल नहीं हुई. काफी देर बीत जाने के बाद परिजनों ने पड़ोसियों की सहायता से सिद्धार्थ का दरवाजा तोड़ा जहां वे फांसी के फंदे से लटका पाये गये.परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी.वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. अब तक आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल पाया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है. संभावना जताई जा रही है की सुसाइड नोट से आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur:नुवोको सीमेंट प्लांट के अधिकारी ने जमशेदपुर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
Advertisement
<


