उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः वरिष्ठ नागरिक संघ, आदित्यपुर ने जुस्को से सीएसआर के तहत खरकई नदी में जयप्रकाश उद्यान से लेकर टोल ब्रिज के बीच दो वीयर का निर्माण कराने तथा शुद्ध पेयजल हेतु खरकई पुल के पार दो नल प्वाईंट उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. इस संबंध में संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने जुस्को के प्रबन्ध निदेशक ऋतुराज सिन्हा से मुलाकात की तथा उन्हें दो अलग-अलग पत्र सौंपा. जुस्को के प्रबन्ध निदेशक ने इस संबंध में टाटा स्टील प्रबन्धन से पत्राचार करने की बात कही. खरकई नदी पर वीयर बनवाने से संबंधित माँग पर जुस्को प्रबन्ध निदेशक ने संघ को टाटा सटील प्रबन्धन के साथ पत्राचार करने का सुझाव दिया. प्रतिनिधि मंडल में संघ के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ चौबे, रामचन्द्र पासवान, शिवशंकर मिश्रा तथा गोपाल प्रसाद शामिल थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

