उदित वाणी, जमशेदपुर: टेल्को थाना अंतर्गत टेल्को कॉलोनी के एल 4 क्वार्टर में रहने वाले टाटा मोटर्स के आईआर हेड सुरेश शर्मा के घर में चोरों ने आभूषण व नकदी समेत 5 लाख रुपया के सामानों की चोरी कर ली. शर्मा का यह क्वार्टर टेल्को एलएफएस स्कूल के पास है. बताया जाता है कि सुरेश शर्मा कुछ देर के लिए अपने घर को बंद कर निजी काम से गए थे. वहां से लौटे तो देखा कि पीछे का दरवाजा तोड़कर किसी ने उनके घर के सामानों की चोरी कर ली है. बताया जाता है कि पूरे सामान को तितर-बितर करके जो बहुमूल्य सामान थे उनकी ही चोरी की गई. इसकी जानकारी टेल्को पुलिस को दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घर मे सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था जिसे चोरों द्वारा तोड़ दिया गया, पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुसे थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
टेल्को कॉलोनी में टाटा मोटर्स के अधिकारी के बंद घर का ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी
Advertisement
<


