
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा समूह की कंपनी टाइटन बंगलुरू के अधिकारियों ने गुरुवार को टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय का दौरा किया और यूनियन के इतिहास के बारे में जाना. टाइटन के हेड इम्प्लाई रिलेशन जी.
शंकर, ग्रुप मैनेजर एचआर एम. मुरुगन और हेड एचआरबीपी (ज्वेलरी) रंजीत ने यूनियन कार्यालय का दौरा किया. उनके साथ टाटा स्टील के अधिकारी उत्कर्ष भारद्वाज, प्रमुख एचआरएम आईआर एंड रिवार्ड्स (एनओपीआर) और, सुधीर कुमार सिंह प्रमुख एचआरएम संयुक्त परामर्श शामिल थे.
यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. इसके बाद टाटा वर्कर्स यूनियन के 100 साल के इतिहास पर बनी फिल्म की स्क्रीनिंग की गई, जिसे टीम ने खूब सराहा.
टीम ने माइकल जॉन ऑडिटोरियम, वी जी गोपाल हेरिटेज, एमजेसी लाइब्रेरी का भी दौरा किया. अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने टाटा स्टील में अपनाई जाने वाली संयुक्त परामर्श और एक साथ काम करने की प्रणाली के महत्व पर जोर दिया. जी शंकर ने अपने संबोधन में टाटा वर्कर्स यूनियन के कामकाज की बहुत सराहना की और कहा कि यह दुनिया के प्रमुख और ऐतिहासिक यूनियनों में से एक है.
मौके पर यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेन्ट शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार रॉय, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, उपाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह और सहायक सचिव अजय कुमार चौधरी मौजद थे.

