
उदित वाणी, जमशेदपुर: टीएमएच की मेडिकल टीम ने मंगलवार को टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा किया. मेडिकल टीम में चिकित्सक डॉ सुधीर राय, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) के साथ डॉ. विनीता सिंह, सीएमआईएस, सीनियर डॉक्टर्स, डॉ. मनोज कुमार रजक, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. आसिफ अहमद, डॉ. कुमार दिवाकर और डॉ. पंकज सिंगोडिया शामिल थे.
मौके प चिकित्सा सेवाओं के यूनियन कमेटी मेंबर छोटेलाल, राकेश कुमार सिंह, बी. चक्रवर्ती, निशा निधि और मीनू कुमारी ने भी भाग लिया. यूनियन के अधिकारियों के साथ बातचीत सत्र के लिए संघ कार्यालय का दौरा किया. टीम ने उनके आगमन पर यूनियन परिसर में गोपाल बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
फिर टीम ने संवाद सत्र के लिए सम्मेलन कक्ष में यूनियन के पदाधिकारियों से मुलाकात की. उन्हें गुलदस्ता भेंट किया गया. यूनियन के 100 साल और कंपनी के इतिहास पर बनी फिल्म की स्क्रीनिंग की गई, जिसे टीम ने खूब सराहा.
टीम ने माइकल जॉन ऑडिटोरियम, वीजी गोपाल हेरिटेज, एमजेसी लाइब्रेरी का भी दौरा किया. जीएम मेडिकल चरणवार सभी डॉक्टरों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम के लिए सहमत हुए. यूनियन प्रेसीडेन्ट संजीव कुमार चौधरी ने डॉक्टर और मरीज के संबंध के महत्व को बताया और कर्मचारियों के साथ-साथ समाज के प्रति डॉक्टरों की सेवाओं के महत्व पर जोर दिया.
जीएम डॉ.सुधीर राय(एमएस) ने अपने संबोधन में टाटा वर्कर्स यूनियन के कामकाज की सराहना की और कहा कि यह दुनिया के प्रमुख और ऐतिहासिक यूनियनों में से एक है.
मौके पर सतीश कुमार सिंह, महासचिव, शैलेश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसीडेन्ट, शाहनवाज आलम, उपाध्यक्ष, शत्रुघ्न कुमार राय, उपाध्यक्ष, संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, संजीव तिवारी, उपाध्यक्ष, नितेश राज, सहायक सचिव और हरि शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष और लेखाकार उपस्थित थे.

