उदित वाणी जमशेदपुर : जुगसलाई थाना से 50 मीटर की दूरी पर टाटा स्टील गेट के समीप स्कूल बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में जुगसलाई नया बाजार स्थित राम टेकरी रोड निवासी पिता विकास प्रसाद और पुत्र ललित प्रसाद (14) जो घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया. घटना गुरुवार सुबह 6 बजे की बताई जा रही है. घटना को अंजाम देने के बाद स्कूल बस तेजी से बिष्टुपुर की ओर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक बेल्डीह चर्च स्कूल का छात्र था. वह अपने पिता के साथ गुरुवार की सुबह अपने स्कूल जा रहा था. जुगसलाई थाना से थोड़ा पहले पीछे से बस ने स्कूटी को अपने चपेट में ले लिया. फिलहाल पुलिस स्कूल बस की पहचान में लगी हुई है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: स्कूल बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, बच्चा गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान बच्चे की मौत
Advertisement
<


