
उदित वाणी जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को कुल सात हजार 635 लोगों की जांच हुई। इसमें 226 संक्रमित मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 67 हजार 605 हो गई हैं। वहीं, सोमवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। लगातार दूसरे दिन किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। यह बड़ी राहत देने वाली खबर है। सोमवार को 7685 लोगों के सैंपल की जांच की गई. जिसमें 226 लोग संक्रमित मिले. हालांकि संक्रमितों में 211 लोग दूसरे जिलों के रहने वाले हैं. जमशेदपुर के केवल 15 लोग ही संक्रमित मिले. कोरोना से संक्रमित होने वालों के तेजी से ठीक होने के कारण जिले का रिकवरी रेट काफी ऊपर पहुंच गया है. शनिवार को कोरोना का रिकवरी रेट 95.88 प्रतिशत था. जो सोमवार को बढ़कर 96.82 प्रतिशत हो गया है. वहीं कोरोना की ग्रोथ रेट घटकर 0.25 प्रतिशत पहुंच गया है. पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से सोमवार को कुल आठ हजार 408 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट गुरुवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 22 लाख 41 हजार 197 लोगों की जांच हो चुकी है। शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 592 मरीज सोमवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। तीसरी लहर में 24 घंटे के अंदर पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अभी तक कुल 65 हजार 234 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज
पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को कुल पांच हजार 702 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, दो हजार 296 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल 15 लाख 79 हजार 451 लोगों ने पहली डोज ली है। वहीं, 10 लाख 66 हजार 782 लोगों ने दूसरी डोज ली है।
किस क्षेत्र में मिले कितने मरीज
क्षेत्र : मरीज
दूसरे जिले : 211
बारीडीह : 03
टेल्को : 03
साकची : 01
मानगो : 02
अज्ञात : 01
सोनारी : 01
कदमा : 01
सीतारामडेरा : 02
बागबेड़ा : 01
