
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील ने ओडिशा के नीलांचल स्टील को हाल ही में अधिग्रहित किया था, जिसके ब्लास्ट फर्नेस का शुभारंभ मंगलवार 4 अक्टूबर को होने जा रहा है. इस लेकर सोमवार को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन प्रोग्राम हुआ, जिसमें कई सवाल पूछे गये.
इन सवालों में थे- कैंटीन की कीमत जमशेदपुर से 4 गुना ज्यादा है, प्लांट के अंदर इमरजेंसी में बाइक चलने पर रोक लगा दी गई है, क्रेन समूह में ईसीबीएस प्रश्न कठिन और अंग्रेजी में हैं इसलिए हमें कुछ समाधान खोजना चाहिए.
इस पर एमडी ने राजीव कुमार से इन मुद्दों को हल करने को कहा. एमडी ने कहा कि दुनिया के हर स्टील प्लांट में प्लांट के अंदर किसी भी दोपहिया या साइकिल की अनुमति नहीं है, लेकिन हमें आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षित निकास खोजना होगा.

