
सेमेस्टर-6 से मिड सेमेस्टर परीक्षा में फेल होने के बाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा लेने का लिया निर्णय
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में सत्र 2019-22 की समेस्टर छह की 300 छात्राएं फेल हो गईं हैं. अब इन छात्राओं के करियर को ध्यान में रखते हुए जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी द्वारा विशेष परीक्षा का आयोजन करने का निर्णय लिया है.
इसके लिए परीक्षा के फार्म भरने की तिथि की घोषणा भी कर दी गई है. यूनिवर्सिटी द्वारा विशेष परीक्षा के लिए फार्म भरने की तिथि 24 से 28 अगस्त 2022 निर्धारित की है.
विशेष परीक्षा में एक विषय के लिए 1000 रुपये और एक से अधिक विषय के लिए 1500 रुपये का परीक्षा शुल्क यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित की गई है
दरअसल, राजनीति विज्ञान आनर्स और हिंदी आनर्स में कुल लगभग 300 छात्राएं फेल हुई थी. जिनके कैरियर को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी द्वारा विशेष परीक्षा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है.
उनके लिए यूनिवर्सिटी द्वारा विशेष कक्षाएं भी आयोजित किए जाने की बात भी कही गई है. जिससे छात्राएं परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें. महिला विश्वविद्यालय में सत्र 2019-22 की समेस्टर-6 की इन छात्राओं की विषेष परीक्षा के लिए फॉर्म 24 अगस्त से भरे जा सकेंगे.
28 अगस्त 2022 तक छत्राओं को फॉर्म भरना है. इसको भरने के लिए प्रति छात्रा शुल्क तय किया गया है. जो छात्राएं एक विषय में फेल हुईं हैं, उनके लिए परीक्षा शुल्क 1000 रखी गई है और एक से अधिक विषय में फेल होने वाली छात्राओं के लिए परीक्षा शुल्क 1500 रुपये रखी गई है.
छात्राओं के फॉर्म 28 अगस्त के बाद किसी भी सूरत में स्वीकृत नहीं किया जाएगा. राजनीति विज्ञान ऑनर्स और हिंदी ऑनर्स में फेल छात्राओं के कॅरियर को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी द्वारा विशेष परीक्षा आयोजन का निर्णय लिया गया है.
अच्छी बात यह कि विश्वविद्यालय की ओर से इन फेल छात्राओं के लिए विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. इन कक्षाओं के जरिए जिन विषयों में छात्राएं फेल हुई हैं, उनकी पढ़ाई कराई जाएगी.
पिछले दिनों इस मुद्दे को एनएसयूआई द्वारा से उठाया गया था. एनएसयूओर से राज्य संयोजक प्रभोजत सिंह राठौर के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता एवं परीक्षा संयोजक से मुलाकात कर फेल हुई छात्राओं के कॅरियर को ध्यान में रखते हुए विशेष परीक्षा आयोजित करने की मांग की गई थी.
कुलपित एवं परीक्षा संयोजक ने प्रभजोत सिंह राठौर को आश्वस्त किया था कि जल्द ही सेमेस्टर छह की फेल छात्राओं के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.
अब विश्वविद्यालय की ओर से इस बाबत नोटिस जारी किए जाने से एनएसयूआई नेताओं व सेमेस्टर-6 की छात्राओं ने अपनी खुशी का इजहार किया और विश्वविद्यालय को धन्यवाद दिया.
महिला विवि में पोस्टर प्रतियोगिता
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बायोटेक विभाग की ओर से मंगलवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विवि के इंडोर स्ट़ेडियम में आयजित कार्यक्रम का उद्घाटन महिला विश्वविद्यालय के फाइनेंस ऑफिसर डॉ. पीके पाणी, रजिस्ट्रार डॉ. प्रभात कुमार सिंह, डीएसडब्ल्यू किश्वर आरा व बायोटेक विभाग के डॉ. विश्व राज लाल द्वारा किया गया.
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निरलिप्ता दास व रश्मी सिंह को प्राप्त हुआ. दूसर स्थान रानी महतो, तनुश्री महतो, आकांक्षा भगत, आकृत मिश्रा व अलंकृता कोमल को प्राप्त हुआ. वहीं तीसरा पुरस्कार दिशा पांडेय, अलीमा आलम, आदिति पंडा, मंताशा फिरदौस, अंकिता केशरी, सलोनी देव को प्राप्त हुआ.


