उदित वाणी, आदित्यपुर : एम वी प्रोडक्शन के द्वारा होटल क्रूज में आहूत डाँस प्रतियोगिता डाँस एशिया ग्रैंड फिनाले में रंजीत डाँस एकेडमी की टीम विनर बनी है. इस महामुकाबले में रांची, कोलकाता और जमशेदपुर समेत कई शहरों के हुनरमंद डांसरों ने सोलो और ग्रुप डांस कैटेगरी में अपनी कला का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण टाइनी टॉट स्कूल के अंतर्गत आने वाली रणजीत डांस एकेडमी का ग्रुप परफॉर्मेंस रहा.
एकेडमी के कलाकारों ने पहलगाम में आम नागरिकों पर हुए आतंकवादी हमले और उसके बाद भारतीय सैनिकों द्वारा चलाए गए श्ऑपरेशन सिंदूरश् के जरिए आतंकियों को दिए गए मुंहतोड़ जवाब को डांस ड्रामा के रूप में मंच पर जीवंत कर दिया. विनर टीम को ट्रॉफी के साथ ₹5,000 का नगद पुरष्कार देकर सम्मानित किया गया. वहीं, एकेडमी के नन्हे कलाकारों ने ग्रुप डांस के साथ-साथ जूनियर सोलो कैटेगरी में भी अपना दबदबा बनाया. एकेडमी के डांसर आरुषि और हर्षित ने अपने बेहतरीन डांस स्टेप्स से जजों को प्रभावित करते हुए रनर अप की ट्रॉफी भी अपने नाम की.


