उदित वाणी, जमशेदपुर: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की जमशेदपुर शाखा द्वारा चेंजेज इन टैक्स ऑडिट रिपोर्ट एंड प्रिज्मटिव टैक्सेशन एवं आईटीआर यू चेंजेज इन आईटीआर से संबंधित विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार का उद्घाटन जमशेदपुर ब्रांच के चेयरमैन सीए पंकज सिधारी ने किया. सेमिनार में वक्ता के तौर पर नई दिल्ली से आये सीए दीपक भोलूसरिया एवं मुंबई से आये सीए कृष देसाई उपस्थित थे. पहले सत्र में सीए दीपक भोलूसरिया ने टैक्स ऑडिट रिपोर्ट में जो बदलाव आए हैं, उसके बारे में बारीकी से समझाया. प्रिज्मटिव टैक्सेशन के बदलाव को भी उन्होंने उदाहरण के साथ समझाया. दूसरे सत्र में कृष देसाई ने आईटी आर यू के बारे में बताते हुए कहा कि अब कोई भी करदाता पिछले 2 सालों का रिटर्न अगर भरने से छूट गया हो तो उसे भर सकेगा, बशर्ते कि उसकी कर देयता होनी चाहिए एवं वह रिफंड क्लेम न करे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन सीए सुगम सरायवाला ने दिया. इस सेमिनार में सीए अनिल अग्रवाल, संजय गोयल, दिलीप गोलछा, पवन आदि उपस्थित थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: आईसीएआई जमशेदपुर शाखा के सेमिनार में मिली टैक्स ऑडिट रिपोर्ट बदलाव की जानकारी
Advertisement
<


