
उदित वाणी, जमशेदपुरः झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए जमशेदपुर मतदान केन्द्र पर होने वाले चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. इस कमेटी में संतोष अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल अधिवक्ता, सुनील रिंगसीया, दीपक रामुका, सन्नी संघी, सुमित देबुका, संगीता मित्तल, श्रीमती कविता अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, साकची, मनीषा संघी शामिल हैं. चाईबासा मतदान केन्द्र पर चुनाव सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए राज कुमार मूंधड़ा को पीठासीन चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है.
Advertisement
<

