उदित वाणी, रांची : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल की प्रशासनिक और राजनीतिक नियुक्तियों में मारवाड़ी समाज के बढ़ते प्रभाव पर हर्ष व्यक्त किया है.
मनोज कुमार अग्रवाल (IAS) की नियुक्ति पर समाज में खुशी
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद कुमार जैन तथा संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने मनोज कुमार अग्रवाल (IAS) को पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है. पदाधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि समाज की मेहनत, ईमानदारी और उच्च मूल्यों का परिणाम है. उन्होंने विश्वास जताया कि श्री अग्रवाल अपनी प्रशासनिक क्षमता से बंगाल के विकास को नई दिशा देंगे.
शिक्षा और प्रशासन में मारवाड़ी समाज की विशिष्ट पहचान
सम्मेलन के अनुसार, मारवाड़ी समाज के लोग आज शिक्षा, प्रशासन, व्यापार, राजनीति और सामाजिक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से देशभर में विशिष्ट पहचान बना रहे हैं. मनोज कुमार अग्रवाल की यह नियुक्ति युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में समाज के प्रतिनिधियों की जीत
सम्मेलन के पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों की शानदार जीत पर भी प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने निम्नलिखित नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की:
प्रदीप लोधा
अजय पोद्दार
विजय ओझा
पीयूष कनोडिया
भारत झावर
सुकान बगड़ी
पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में समाज की यह सक्रिय भागीदारी सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण को और अधिक सशक्त बनाएगी.


