
उदित वाणी, जमशेदपुरः शनिवार को जमशेदपुर और घाटशिला में रोजगार शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें जमशेदपुर अवर प्रादेशिक नियोजनालय में 33 और घाटशिला में 27 का चयन किया गया. गोलमुरी में भर्ती कैम्प में मेसर्स जेबीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गोपालगंज बिहार के द्वारा चयन किया गया. इसके अलावा स्पार्क मिंडा कॉरपोरेशन श्रीपेरुमबदुर तमिलनाडु ने भी हिस्सा लिया. अजय कुमार नियोजन पदाधिकारी अवर प्रादेशिक नियोजनालय एवं कर्मचारियों की देखरेख में शिविर का आयोजन हुआ.
घाटशिला नियोजनालय में 26 का चयन
घाटशिला नियोजनालय – सह – मॉडल कैरियर सेन्टर में भर्ती कैम्प का आयोजन किया गया, यहां मेसर्स ओरियन एजुटेक प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता ने भाग लिया. जिसमें विभिन्न पदों हेतु 2993 रिक्तियां प्राप्त हुई थी. इन पदों हेतु कुल 145 अभ्यार्थियों ने भर्ती कैम्प में भाग लिया, जिसमें से 26 योग्य अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शार्टलीस्ट किया गया. उक्त कैम्प में अभ्यर्थियों का कैरियर काउंसेलिंग भी किया गया, जिसमें उन्हें जॉब और कैरियर के अंतर को बारीकी से बताया गया.

