
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर: सोनारी कबीर मंदिर के पास शहर के विभिन्न संगठनों एवं देहात क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच दो दिवसीय निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम के पहले दिन लगभग 300 से भी ज्यादा फलदार एवं औषधीय उपयोग वाले पौधों का वितरण किया गया।
बता दें कि सोनारी कबीर मंदिर के पास एवं गदरा आनंद मार्ग जागृति में प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पौधे बांटे जा रहे हैं।
आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स की ओर से पिछले 15 सालों से आज तक लगभग 1 लाख 25 हजार से भी ज्यादा पौधों का निशुल्क वितरण किया जा चुका है।
Advertisement
<

