
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई नगर निकाय चुनाव अब चरम पर पहुंच चुका है. 23 फरवरी को मतदान से पहले वार्ड संख्या 12 के प्रत्याशी सुरेश शर्मा उर्फ लिप्पू शर्मा (चुनाव चिह्न–ब्रीफकेस, क्र.सं.08) ने खुली अपील जारी कर अपने सेवा कार्यों का व्यौरा दिया. उन्होंने ‘सेवा का रिकॉर्ड ही समाज का सम्मान’ का नारा देते हुए मतदाताओं से समर्थन मांगा.
लिप्पू शर्मा ने अपनी उपलब्धियों पर जोर दिया. मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर के अध्यक्ष रहते सबसे अधिक रक्त संग्रह का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया, जिससे अनगिनत जरूरतमंदों को जीवनदान मिला. उन्होंने 1111 जल मटकों की अनूठी जल सेवा महोत्सव की पहल का उल्लेख किया, जो सामाजिक समरसता का प्रतीक बनी. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स में सेक्रेटरी (पीआर) जैसे पदों पर जिम्मेदारी निभाई. वे श्याम भजन प्रवाहक के रूप में भक्ति व सेवा का समन्वय रखते हैं.
अपील में उन्होंने ‘24×7 उपलब्धता’ और ‘सर्वसमावेशी नेतृत्व’ पर बल दिया -हर वर्ग, हर पीढ़ी को साथ लेकर चलना. वार्ड सदस्य पद को राजनीति नहीं, जिम्मेदारी बताया. उन्होंने कहा, पहले सेवा, बाद औपचारिकता. लिप्पू शर्मा को जनता से सीधा जुड़ाव और भरपूर समर्थन मिल रहा है. उन्होंने ब्रीफकेस चिह्न पर भारी मतों से विजय की अपील की.

