Indian Railways News Archives - Udit Vani

Southern Railway: यात्रियों के लिए राहत: टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस फिर चलेगी अपने नियमित मार्ग और समय पर
उदित वाणी, जमशेदपुर : दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल के अरक्कोनम क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्य को फिलहाल स्थगित किए जाने के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि ट्रेन संख्या 18189 टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस को उसके नियमित मार्ग और निर्धारित समय-सारिणी पर पुनः संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन 5 जून 2026 से 11 जून 2026 तक की यात्राओं के दौरान अपने मूल रूट और तय समय के अनुसार चलेगी। इससे पहले अरक्कोनम क्षेत्र में विकास कार्य के कारण ट्रेन को वैकल्पिक मार्ग से चलाने की योजना बनाई गई थी, जिससे यात्रियों के बीच भ्रम और असुविधा की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

अब विकास कार्य के स्थगित होने के बाद रेलवे ने पूर्व में जारी डायवर्जन संबंधी व्यवस्था को वापस ले लिया है। इसके परिणामस्वरूप टाटानगर, राउरकेला, भुवनेश्वर, विजयनगरम, विजयवाड़ा, चेन्नई होते हुए एर्नाकुलम जाने वाले यात्रियों को निर्धारित समय पर यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस निर्णय से झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

The post Southern Railway: यात्रियों के लिए राहत: टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस फिर चलेगी अपने नियमित मार्ग और समय पर appeared first on Udit Vani.

Tatanagar Special Trains: जनजातीय गौरव दिवस पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें, टाटानगर-रांची से दिल्ली जाने वालों को बड़ी राहत
उदित वाणी जमशेदपुर:: दक्षिण पूर्व रेलवे ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार टाटानगर, रांची और हावड़ा से दिल्ली एवं आनंद विहार के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को त्योहार और अवकाश के दौरान काफी सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08183 टाटानगर-आनंद विहार स्पेशल 23 मई 2026 को टाटानगर से रात 12:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 08184 आनंद विहार-टाटानगर स्पेशल 25 मई को रात 1:45 बजे खुलेगी और अगले दिन टाटानगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव मुरी और बोकारो स्टील सिटी में होगा।

इसी तरह 08639 रांची-दिल्ली स्पेशल 23 मई को सुबह 3:30 बजे रांची से रवाना होकर अगले दिन दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 08640 दिल्ली-रांची स्पेशल 25 मई को दिल्ली से चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव लोहरदगा में निर्धारित किया गया है।

वहीं 08057 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 22 मई को हावड़ा से रवाना होगी, जबकि 08058 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 25 मई को नई दिल्ली से चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव खड़गपुर, बांकुड़ा, आद्रा, भोजूडीह और महुदा स्टेशनों पर होगा। रेल प्रशासन ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग जल्द शुरू की जाएगी। यात्रियों से सुरक्षित और जिम्मेदार यात्रा करने की अपील की गई है।

The post Tatanagar Special Trains: जनजातीय गौरव दिवस पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें, टाटानगर-रांची से दिल्ली जाने वालों को बड़ी राहत appeared first on Udit Vani.

टाटानगर रेल यात्री ध्यान दें: रूपसा यार्ड में काम के चलते बिगड़ा शेड्यूल, इन ट्रेनों के समय में बड़ा बदलाव
उदित वाणी, जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल अंतर्गत रूपसा यार्ड में प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य का असर अब चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी साफ दिखाई देगा। 12 मई से 16 मई तक चलने वाले इस विशेष तकनीकी और संरचनात्मक कार्य के कारण कई महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को पहले से सतर्क रहने और यात्रा शुरू करने से पूर्व ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है।

रूपसा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से बढ़ी परेशानी

रेल अधिकारियों के अनुसार रूपसा यार्ड में आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली और ट्रैक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एनआई कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य रेलवे नेटवर्क को अधिक सुरक्षित, तेज और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि इस दौरान ट्रेनों की सामान्य आवाजाही प्रभावित होगी और कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलेंगी।

टाटानगर और चक्रधरपुर स्टेशनों पर पड़ेगा असर

जानकारी के मुताबिक आनंद विहार टर्मिनल से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 12 मई को लगभग 90 मिनट की देरी से खुलेगी। वहीं भुवनेश्वर से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस 14 और 15 मई को करीब एक घंटे विलंब से रवाना होगी। इसके अलावा नई दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए 16 मई को खुलने वाली राजधानी एक्सप्रेस भी अपने प्रारंभिक स्टेशन से लगभग दो घंटे लेट चलेगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों के शुरुआती स्टेशन से विलंबित रवाना होने का सीधा असर चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर पड़ेगा। टाटानगर स्टेशन सहित चक्रधरपुर, राजखरसावां और आसपास के कई स्टेशनों पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। खासकर गर्मी की छुट्टियों और शादी-विवाह के मौसम में यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी बढ़ने की आशंका है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रेन की लाइव लोकेशन और निर्धारित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक एनटीईएस एप और हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करने की सलाह दी गई है। स्टेशन पर भी यात्रियों को समय-समय पर उद्घोषणा के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अस्थायी परेशानी भविष्य में बेहतर रेल सेवा और सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। एनआई कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुचारु होगी और सिग्नलिंग प्रणाली में भी सुधार आएगा। रेलवे ने यात्रियों से सहयोग बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

The post टाटानगर रेल यात्री ध्यान दें: रूपसा यार्ड में काम के चलते बिगड़ा शेड्यूल, इन ट्रेनों के समय में बड़ा बदलाव appeared first on Udit Vani.

Railway Accident : पुणे रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी, सभी यात्री सुरक्षित
उदित वाणी, पुणे : पुणे रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया. मुंबई से सोलापुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की एक बोगी अचानक पटरी से उतर गई. यह घटना उस समय हुई, जब शाम करीब 7:30 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर प्रवेश कर रही थी.

शाम करीब 7:30 बजे मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22225) प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रही थी, तभी एक बोगी पटरी से नीचे उतर गई. हादसे के बाद रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची.

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने की कोई खबर नहीं है. फिलहाल ट्रेन के कोच को पटरी पर लाने का काम जारी है. वहीं, रेलवे प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, ट्रेन का सी-15 कोच का फ्रंट व्हील अचानक पटरी से उतर गया, जिससे कुछ समय के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि, ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे.

घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया.

डीसीएम हेमंत बेहेरा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, घबराने जैसी कोई बात नहीं है.

उन्होंने कहा कि रेलवे की टीम कोच को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का काम कर रही है.

(आईएएनएस)

The post Railway Accident : पुणे रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी, सभी यात्री सुरक्षित appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर जंक्शन पर 26 को हस्ताक्षर अभियान: सरयू राय ने तैयार की रूपरेखा
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के विरोध में अब व्यापक जन-आंदोलन की तैयारी है. रेल यात्री संघर्ष समिति आगामी 26 अप्रैल को टाटानगर जंक्शन पर एक विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाएगी. इस संबंध में आज केबुल टाउन में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

प्लेटफॉर्म पर टोलियां और डिजिटल फीडबैक

विधायक सरयू राय ने अभियान के प्रबंधन को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के लिए 15-15 लोगों की टोलियां बनाई जाएंगी, जो टाटानगर जंक्शन के हर प्लेटफॉर्म पर जाकर यात्रियों से सीधा फीडबैक लेंगी. यात्रियों को एक पर्चा दिया जाएगा जिसमें क्यूआर (QR) कोड होगा. इसे स्कैन करके यात्री अपनी शिकायतें और सुझाव डिजिटल माध्यम से दर्ज करा सकेंगे.

स्टेशन के बाहर लगेगा विशाल व्हाइटबोर्ड

जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर एक बड़े आकार का व्हाइटबोर्ड लगाया जाएगा. स्टेशन आने-जाने वाले यात्री इस बोर्ड पर अपने हस्ताक्षर करके ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा सकेंगे. बैठक में घाटशिला के यात्रियों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिन्हें ट्रेनों के ठहराव न होने और देरी के कारण भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

चक्रधरपुर डीआरएम से जवाब तलब

बैठक के दौरान रेलवे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए. सरयू राय ने पूछा कि यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने का निर्णय किसका है? क्या यह फैसला डीआरएम (DRM), रेल महाप्रबंधक या रेलवे बोर्ड का है? समिति ने मांग की कि चक्रधरपुर डिवीजन के डीआरएम को इस संबंध में जारी किसी भी सर्कुलर या आदेश की जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए.

विभिन्न संगठनों का मिला समर्थन

इसी मुद्दे पर जदयू महानगर इकाई की भी एक अहम बैठक हुई. जदयू महानगर अध्यक्ष अजय कुमार और पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक जन-भागीदारी पर जोर दिया. रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह ने सभी सामाजिक संगठनों और नागरिकों से 26 अप्रैल की सुबह 9:30 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचने का आह्वान किया है.

बैठक में मुख्य रूप से सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, अंजलि सिंह, संजय ठाकुर, शमशाद खान समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार और धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश कोया ने किया.

The post Jamshedpur : यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर जंक्शन पर 26 को हस्ताक्षर अभियान: सरयू राय ने तैयार की रूपरेखा appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक का असर: कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
उदित वाणी,जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे लाइन ब्लॉक कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित हो गया है। इसी कड़ी में 23 अप्रैल को हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस तथा झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। उल्लेखनीय है कि ये दोनों ट्रेनें 21 अप्रैल, मंगलवार को भी रद्द रही थीं, जिससे यात्रियों की मुश्किलें लगातार बनी हुई हैं।

इसके अलावा टाटानगर-आसनसोल मेमू का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। यह ट्रेन 21 और 23 अप्रैल को अपने निर्धारित गंतव्य के बजाय केवल आद्रा तक ही संचालित की जाएगी। वहीं, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 22 और 25 अप्रैल को परिवर्तित कर चांडिल के रास्ते चलाया जाएगा।

लगातार रद्द और परिवर्तित हो रही ट्रेनों का सीधा असर झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच दैनिक यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों पर पड़ रहा है। विशेषकर मेमू ट्रेनों के रद्द होने से नौकरीपेशा, छात्र और छोटे व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे द्वारा किए जा रहे तकनीकी कार्य आवश्यक जरूर हैं, लेकिन यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था नहीं मिलने से नाराजगी भी देखने को मिल रही है। यात्रियों ने रेलवे से बेहतर सूचना और विकल्प उपलब्ध कराने की मांग की है।

The post JHARKHAND: आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक का असर: कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन पर यात्री का फोन चोरी, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया कीताडीह का मनीष
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी से मोबाइल चोरी की एक घटना का त्वरित खुलासा हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेल पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए न केवल आरोपी को दबोचा, बल्कि यात्री का चोरी हुआ मोबाइल भी सुरक्षित बरामद कर लिया।

टिकट काउंटर पर हुई थी चोरी, हेल्पलाइन 139 ने दिखाई राह

घटना 19 अप्रैल 2026 की रात की है। ओडिशा के बारीपदा निवासी यात्री भवानी शंकर सिंह टाटानगर स्टेशन के टिकट घर में मौजूद थे, तभी उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया। यात्री ने बिना देर किए रेलवे सहायता नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

CCTV फुटेज से हुई पहचान, कीताडीह का मनीष सिंह गिरफ्तार

जांच टीम ने स्टेशन परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध युवक की पहचान हुई। निगरानी बढ़ाते हुए टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मनीष सिंह (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कीताडीह के त्रिमूर्ति चौक का रहने वाला है। मनीष ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

RPF और GRP की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता

इस सफल कार्रवाई का नेतृत्व RPF पोस्ट कमांडर राकेश मोहन और GRP थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने किया। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और यात्रियों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्क रहें।

The post Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन पर यात्री का फोन चोरी, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया कीताडीह का मनीष appeared first on Udit Vani.

Railway Update: जमशेदपुर रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: बेंगलुरु और जयपुर कनेक्टिविटी पर सांसद ने की पहल, अंत्योदय एक्सप्रेस को फिर शुरू करने की मांग
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटानगर से जयपुर के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू करने का बहुप्रतीक्षित प्रस्ताव फिलहाल रेल मंत्रालय के पास लंबित है। इस संबंध में रेलवे के कार्यपालक निदेशक (जन शिकायत) विकास जैन ने सांसद बिद्युत वरण महतो को अवगत कराया है कि प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा जा चुका है और अब केवल शीर्ष स्तर से अंतिम मुहर लगने का इंतजार है। इस ट्रेन के शुरू होने से राजस्थान जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी।

बेंगलुरु के लिए नई ट्रेन की मांग: मरीज और छात्रों को मिलेगी राहत

सांसद बिद्युत वरण महतो ने टाटानगर से बेंगलुरु के लिए एक नई ट्रेन शुरू करने की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस ट्रेन को खड़गपुर, भुवनेश्वर और आंध्र प्रदेश होते हुए काटपाडी के रास्ते चलाया जाना चाहिए। सांसद का तर्क है कि इलाज और उच्च शिक्षा के लिए जमशेदपुर से बड़ी संख्या में लोग दक्षिण भारत जाते हैं, ऐसे में सीधी ट्रेन सेवा इन लोगों के लिए संजीवनी साबित होगी।

मुंबई अंत्योदय एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने की अपील

कोरोना काल के दौरान बंद की गई टाटानगर-मुंबई अंत्योदय एक्सप्रेस को फिर से पटरी पर लाने की मांग भी सांसद ने दोहराई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह ट्रेन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के यात्रियों के लिए आवागमन का एक सुलभ और सस्ता माध्यम थी। इसके बंद होने से आम यात्रियों को मुंबई जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

रेल मंत्रालय के फैसले पर टिकीं जमशेदपुर वासियों की नजरें

इन मांगों के बाद अब क्षेत्र के लोगों की निगाहें रेल मंत्रालय के आगामी फैसलों पर टिकी हैं। यदि जयपुर और बेंगलुरु के लिए नई ट्रेनों को मंजूरी मिलती है, तो यह कोल्हान क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात होगी।

The post Railway Update: जमशेदपुर रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: बेंगलुरु और जयपुर कनेक्टिविटी पर सांसद ने की पहल, अंत्योदय एक्सप्रेस को फिर शुरू करने की मांग appeared first on Udit Vani.

चक्रधरपुर रेल मंडल: महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने किया राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशनों का निरीक्षण
उदित वाणी, जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले प्रमुख रेलवे स्टेशन राउरकेला और झारसुगुड़ा का दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने व्यापक निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, यात्री सुविधाओं की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करना था.

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशनों के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई और सुरक्षा प्रबंधों की गहन समीक्षा की. यात्रियों को मिल रही सुविधाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और सभी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएं.

इस मौके पर “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत चल रहे निर्माण और आधुनिकीकरण कार्यों की भी समीक्षा की गई. महाप्रबंधक ने परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और तय समयसीमा का गंभीरता से मूल्यांकन किया. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य समय पर और उच्च मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं, ताकि यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक वातावरण मिल सके.

निरीक्षण कार्यक्रम के तहत अनिल कुमार जैन ने राउरकेला से झारसुगुड़ा के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया. इस दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, ओवरहेड वायर, पुल-पुलिया और अन्य तकनीकी पहलुओं का निरीक्षण किया. उन्होंने परिचालन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी.

इसके बाद महाप्रबंधक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित परियोजनाओं और विकास कार्यों की स्थिति पर चर्चा की. उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और बाधाओं को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यों में अनावश्यक देरी न हो.

स्वच्छता और रखरखाव पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि स्टेशनों को साफ-सुथरा और यात्रियों के अनुकूल बनाए रखना बेहद जरूरी है. उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग और त्वरित सुधारात्मक कदम उठाने पर बल दिया. साथ ही यात्रियों से मिलने वाली शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से लेने और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए.

महाप्रबंधक ने कहा कि भारतीय रेलवे अपने बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत करने और यात्री सुविधाओं को उन्नत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. ऐसे निरीक्षण न केवल कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हैं, बल्कि अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी करते हैं.

यह निरीक्षण स्पष्ट संकेत देता है कि दक्षिण पूर्व रेलवे अपने नेटवर्क के आधुनिकीकरण, सुरक्षा सुदृढ़ीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर गंभीर है. आने वाले समय में इन प्रयासों का लाभ यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा अनुभव के रूप में मिलेगा.

The post चक्रधरपुर रेल मंडल: महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने किया राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशनों का निरीक्षण appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: टाटानगर में ट्रेनों की लेटलतीफी जारी विधायक सरयू राय का धरना भी रहा बेअसर, आजाद हिंद समेत 18 ट्रेनें घंटों लेट
उदित वाणी, जमशेदपुर : विधायक सरयू राय के विरोध और धरना-प्रदर्शन के बावजूद रेलवे की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को भी ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुणे से हावड़ा जाने वाली 12129 आजाद हिंद एक्सप्रेस करीब छह घंटे की देरी से चली, जबकि कुल 18 ट्रेनें विभिन्न समय अंतराल से लेट रहीं।

टाटानगर स्टेशन से होकर गुजरने वाली लगभग एक दर्जन ट्रेनों ने निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचकर यात्रियों की धैर्य की परीक्षा ली। योग नगरी ऋषिकेश से पुरी जाने वाली 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस तीन घंटे 49 मिनट की देरी से रात 9:34 बजे टाटानगर पहुंची। वहीं दुर्ग से आरा जाने वाली दक्षिण बिहार एक्सप्रेस लगभग चार घंटे लेट रही।

रेलवे की इस अव्यवस्था का असर दैनिक यात्रियों से लेकर लंबी दूरी तय करने वाले लोगों पर साफ देखा गया। खड़गपुर मेमू एक घंटे 10 मिनट, स्टील एक्सप्रेस दो घंटे 43 मिनट, और गुआ-टाटा मेमू दो घंटे 21 मिनट की देरी से चली। इतवारी-टाटा एक्सप्रेस भी करीब तीन घंटे देर से पहुंची।

विशेष ट्रेनों की स्थिति भी बेहतर नहीं रही। लातूर समर स्पेशल एक्सप्रेस सबसे अधिक छह घंटे 15 मिनट विलंबित रही, जबकि इतवारी स्पेशल फेयर एक्सप्रेस तीन घंटे 27 मिनट लेट रही। शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस और मुंबई मेल भी क्रमशः डेढ़ से चार घंटे तक देरी से चलीं।

इसके अलावा क्रिया योग एक्सप्रेस, समलेश्वरी एक्सप्रेस, टाटानगर एक्सप्रेस और पटना साप्ताहिक सुपरफास्ट जैसी महत्वपूर्ण गाड़ियां भी दो से चार घंटे तक लेट रहीं। लगातार हो रही देरी से यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

यात्रियों का कहना है कि विरोध-प्रदर्शन के बावजूद अगर रेलवे प्रशासन की नींद नहीं खुलती, तो आगे और बड़े आंदोलन की जरूरत पड़ सकती है। फिलहाल, रेलवे की लचर व्यवस्था से आम लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

The post Jamshedpur: टाटानगर में ट्रेनों की लेटलतीफी जारी विधायक सरयू राय का धरना भी रहा बेअसर, आजाद हिंद समेत 18 ट्रेनें घंटों लेट appeared first on Udit Vani.