baharagora Archives - Udit Vani

सुवर्णरेखा नदी किनारे मिला द्वितीय विश्व युद्ध का शक्तिशाली बम, सेना की टीम ने सुरक्षित किया ब्लास्ट
उदित वाणी,जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर अंतर्गत बहरागोड़ा प्रखंड से एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. सुवर्णरेखा नदी के किनारे पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र में मिला विशालकाय और शक्तिशाली बम बुधवार को सफलतापूर्वक निष्क्रिय (डिफ़्यूज) कर दिया गया है. करीब 227 किलोग्राम वजनी इस बम को निष्क्रिय करने के लिए भारतीय सेना की विशेषज्ञ टीम को विशेष रूप से बुलाया गया था. इस अभियान की सफलता के बाद स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है.

छावनी में तब्दील हुआ पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र

सोमवार को जैसे ही इस शक्तिशाली बम की सूचना मिली, प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया. सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया और क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी. सेना की टीम ने दो दिनों तक इस स्थल पर डेरा डाले रखा और बम का गहन तकनीकी निरीक्षण किया.

द्वितीय विश्व युद्ध के समय का है बम

सेना के विशेषज्ञों द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. यह विशालकाय बम द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के समय का बताया जा रहा है. दशकों पुराने इस बम में अब भी भारी विस्फोटक क्षमता मौजूद थी. विशेषज्ञों के अनुसार, यदि इसमें विस्फोट होता, तो यह बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान कर सकता था. टीम ने इसकी स्थिति, विस्फोटक क्षमता और संभावित प्रभाव क्षेत्र का बारीकी से आकलन करने के बाद ही ऑपरेशन शुरू किया.

सुरक्षित तरीके से किया गया विस्फोट

बुधवार को सभी सुरक्षा मानकों और प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, सेना की बम निरोधक टीम ने इसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया. इस संयुक्त कार्रवाई में जिला प्रशासन और पुलिस का भी अहम सहयोग रहा. दशकों से जमीन के नीचे या पानी के किनारे दबे इस खतरे के खत्म होने से अब क्षेत्र में भय का माहौल समाप्त हो गया है. सेना और प्रशासन की इस मुस्तैदी ने एक संभावित बड़े हादसे को टालने में सफलता हासिल की है.

The post सुवर्णरेखा नदी किनारे मिला द्वितीय विश्व युद्ध का शक्तिशाली बम, सेना की टीम ने सुरक्षित किया ब्लास्ट appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Accident-Rural : बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त जवान की सड़क दुर्घटना में मौत
उदित वाणी, बहरागोड़ा : थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 18 पर गुरुवार दोपहर को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मी भुगान बास्के (65 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई. घटना संतोष होटल के समीप  कटिंग पर उस वक्त हुई जब वे सड़क पार कर रहे थे. इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है.

पत्नी आ रही थी बस से, पति स्कूटी से जा रहे थे बहरागोड़ा:-

मृतक भुगान बास्के मूल रूप से  गुड़ाबंदा थाना क्षेत्र के बेनागाड़िया गांव के निवासी थे. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनका नामांकन (एडमिशन) कराने बहरागोड़ा आ रहे थे. उनकी पत्नी मुनी बास्के बस में सवार होकर बहरागोड़ा के लिए निकली थीं, जबकि भुगान अपनी स्कूटी(JH05CA7479 )से पीछे-पीछे आ रहे थे. किसी ने सोचा भी नहीं था कि कुछ ही मिनटों का यह सफर उनके जीवन का आखिरी सफर बन जाएगा.

सड़क पार करते समय काल बनकर आई तेज रफ्तार कार:-

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संतोष होटल के पास जैसे ही भुगान बास्के ने अपनी स्कूटी से सड़क पार करने की कोशिश की, टाटा (जमशेदपुर) की ओर से आ रही एक होंडा एमेज (JH01GA9778)अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और भुगान बास्के काफी दूर जाकर गिरे, जिससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं.

स्थानीय लोगों की मदद और अस्पताल में मृत घोषित:-

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई. मानवता का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों ने त्वरित पहल की और लहूलुहान हालत में भुगान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  बहरागोड़ा पहुँचाया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

फिल्मी अंदाज में पुलिस ने किया पीछा, आरोपी गिरफ्तार

हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था.वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने तुरंत मोर्चा संभाला. उन्होंने अपनी टीम के साथ भाग रही कार का पीछा किया. पुलिस की तत्परता रंग लाई और पड़ोसी थाना बरसोल के क्षेत्र में घेराबंदी कर दुर्घटना में शामिल कार को पकड़ लिया गया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम (अंत्य परीक्षण) के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया है.  साथ ही अपने स्तर से आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है.उधर इस घटना के बाद से बेनागाड़िया गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. ग्रामीणों ने एनएच पर बढ़ती रफ्तार और सुरक्षा मानकों को लेकर चिंता व्यक्त की है.उनके दो बेटी है परिवार सुनकर रो रो बुरा हाल हो गया.

The post Jamshedpur Accident-Rural : बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त जवान की सड़क दुर्घटना में मौत appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Accident-Rural : बहरागोड़ा में भीषण सड़क हादसा, कार टैंकर से टकराई; एक की हालत गंभीर
उदित वाणी, बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित होटल ओम कृष्ण के समीप सुबह करीब 4 बजे एक अनियंत्रित कार (जेएच-10वीबी-9543) सड़क किनारे खड़े टैंकर (एनएल-01एई-3314) से पीछे से जा टकराई. इस दुर्घटना में कार सवार ईचड़ाशोल निवासी सौरभ मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहरागोड़ा निवासी दो युवक कार से पश्चिम बंगाल से अपने घर लौट रहे थे.

इसी दौरान सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण सड़क पर दृश्यता काफी कम थी. बताया जाता है कि चालक को सड़क किनारे खड़ा टैंकर दिखाई नहीं दिया और कार सीधे टैंकर के पिछले हिस्से से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने दिखाई तत्परता घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सक्रियता दिखाते हुए दोनों घायलों को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहरागोड़ा पहुंचाया.

घटना में घायल सौरभ नायक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि कार में बगल की सीट पर बैठे सौरभ मंडल की हालत गंभीर बनी हुई थी. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया. परिजनों के अनुसार, बारीपदा में भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं होने और चोट की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें उच्च चिकित्सा के लिए कटक रेफर कर दिया है.

The post Jamshedpur Accident-Rural : बहरागोड़ा में भीषण सड़क हादसा, कार टैंकर से टकराई; एक की हालत गंभीर appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: स्वर्णरेखा तट पर ‘मौत का साया’: 226 किलो का जिंदा ‘AN-M64’ हवाई बम, जानें इसकी विनाशकारी क्षमता
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी तट पर 226 किलो वजनी जिंदा मिसाइल बम मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बालू खुदाई के दौरान मिली संदिग्ध वस्तु की जांच में इसके अत्यंत खतरनाक बम होने की पुष्टि होते ही प्रशासन हरकत में आ गया और पूरे क्षेत्र को घेरकर सील कर दिया गया।

मंगलवार (17 मार्च 2026) की रात पानीपड़ा-नागुदसाई गांव के पास ग्रामीणों को नदी में एक भारी-भरकम लोहे की वस्तु दिखाई दी। शुरुआत में इसे सामान्य धातु या गैस सिलेंडर समझा गया, लेकिन जांच में यह 500 पाउंड (करीब 226 किलो) का शक्तिशाली अमेरिकी निर्मित बम निकला, जो अब भी सक्रिय स्थिति में है।

इलाके में दहशत, सुरक्षा कड़ी

बम मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। खतरे को देखते हुए आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह खाली कराया गया और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सख्त चेतावनी दी गई है। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचकर निगरानी कर रहा है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

सेना करेगी निष्क्रिय

बम की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले को भारतीय सेना को सौंप दिया गया है। सेना की विशेषज्ञ टीम जल्द ही स्थल पर पहुंचकर तकनीकी जांच के बाद बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करेगी। इसके लिए पश्चिम बंगाल स्थित कलाईकुंडा वायुसेना केंद्र के विशेषज्ञों से भी संपर्क किया गया है।

बम की पहचान और क्षमता

जांच में सामने आया कि यह ‘एएन-एम64’ श्रेणी का उच्च विस्फोटक हवाई बम है, जिसका वजन लगभग 500 पाउंड है। इसमें बड़ी मात्रा में शक्तिशाली विस्फोटक भरा होता है, जो विस्फोट होने पर 300 से 400 फीट तक घातक प्रभाव डाल सकता है और मजबूत संरचनाओं को भी नष्ट करने की क्षमता रखता है।

कैसे पहुंचा बम, जांच जारी

बम के यहां मिलने को लेकर कई संभावनाएं जताई जा रही हैं। विशेषज्ञ इसे द्वितीय विश्व युद्ध काल का मान रहे हैं, जब इस क्षेत्र के आसपास वायुसेना के अड्डों से सैन्य गतिविधियां संचालित होती थीं। वहीं कुछ लोग इसे 1971 के भारत-पाक युद्ध या किसी पुराने विमान दुर्घटना से जोड़कर भी देख रहे हैं।

आज भी क्यों है खतरनाक

विशेषज्ञों के अनुसार, इतने पुराने होने के बावजूद बम के अंदर मौजूद विस्फोटक पदार्थ रासायनिक रूप से स्थिर रहते हैं। हल्का झटका, घर्षण या अधिक गर्मी भी इसे सक्रिय कर सकती है, इसलिए इसे अत्यंत सावधानी के साथ निष्क्रिय किया जाना जरूरी है।

AN-M64 500 lb अमेरिकी बम के बारे में तकनीकी विनिर्देश (Technical Specifications)

• प्रकार: यह एक ‘जनरल पर्पस’ (GP) हाई-एक्सप्लोसिव एरियल बम है।

• वजन: इसका नाममात्र वजन 500 पाउंड (लगभग 227 किलो) है, लेकिन विस्फोटक और खोल के आधार पर यह 230 से 250 किलो तक हो सकता है।

• विस्फोटक: इसमें लगभग 119 किलो हाई-एक्सप्लोसिव (मुख्यतः TNT या एमाटोल) भरा होता है।

• बनावट: इसकी बाहरी परत मोटे स्टील की बनी होती है, जो इसे जमीन या कंक्रीट के अंदर धंसने के बाद फटने की शक्ति देती है।विस्फोट का प्रभाव (Impact)

• तबाही का दायरा: इस आकार के बम के फटने पर घातक छर्रों (Fragmentation) का दायरा 300 से 400 फीट तक होता है।

• इमारतों पर असर: यह रेलवे ट्रैक, गोला-बारूद के गोदामों, हल्के जहाजों और कंक्रीट की इमारतों को पूरी तरह ध्वस्त करने में सक्षम है।

• गड्ढा (Crater): अगर यह जमीन की सतह पर फटता है, तो लगभग 20-30 फीट चौड़ा और गहरा गड्ढा बना सकता है।

इसका उपयोग कब और कहाँ हुआ?

1. द्वितीय विश्व युद्ध (1941–1945): यह द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना (USAAF) और ब्रिटिश वायुसेना (RAF) द्वारा इस्तेमाल किया गया सबसे आम बम था। इसे जर्मनी, इटली और एशिया में जापानी ठिकानों पर गिराया गया था।

2. कोरियाई युद्ध (1950–1953): इसका बड़े पैमाने पर उपयोग कोरियाई प्रायद्वीप में सैन्य ठिकानों को नष्ट करने के लिए किया गया था।

(बहरागोड़ा न्यूज़ (Baharagora News), जमशेदपुर बम धमाका अलर्ट, स्वर्णरेखा नदी बम (Subarnarekha River Bomb), 226 किलो जिंदा मिसाइल, एनआर-एम64 बम (AN-M64 Bomb), पूर्वी सिंहभूम पुलिस, कलाईकुंडा वायुसेना केंद्र (Kalaikunda Airbase), अमेरिकी निर्मित बम, बम निरोधक दस्ता जमशेदपुर, ऋषभ गर्ग ग्रामीण एसपी)

The post JAMSHEDPUR: स्वर्णरेखा तट पर ‘मौत का साया’: 226 किलो का जिंदा ‘AN-M64’ हवाई बम, जानें इसकी विनाशकारी क्षमता appeared first on Udit Vani.

East Singhbhum : बहरागोड़ा में सुवर्णरेखा नदी तट पर मिला अमेरिकी बम
उदित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी तट पर मिट्टी व बालू के नीचे दबा बम बरामद होने से हड़कंप मच गया. गैस सिलिंडर के आकार के बम पर एएन-एम-64 500-एलबी… अमेरिकन मेड… अनएक्सप्लोडेड (यूएक्सओ) लिखा हुआ है. इससे स्पष्ट है कि यह अमेरिका निर्मित करीब 227 किलो (500 पाउंड) वजन का शक्तिशाली बम है, जो फटा नहीं.

बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि मामले की सूचना ग्रामीण एसपी को दी गयी है. सुरक्षा के लिहाज से ग्रामीणों को बम से दूर रहने और किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने की सख्त हिदायत दी गयी है.

बहरागोड़ा में सुवर्णरेखा नदी किनारे मिले बम की जांच होगी. इसके लिए क्लाइकुंडा एयरबेस के अधिकारी को पत्र लिखा गया है. वहीं, रांची बम स्क्वायड को बुलाया गया है, ताकि बम को सुरक्षित निष्क्रिय किया जा सके. फिलहाल, बम के पास किसी को जाने से मना किया गया है

एयरबेस का एक लड़ाकू विमान महुलडांगरी के पास क्रैश हुआ था. संभव है कि यह बम उसी विमान से गिरकर नदी की मिट्टी में दब गया हो.

The post East Singhbhum : बहरागोड़ा में सुवर्णरेखा नदी तट पर मिला अमेरिकी बम appeared first on Udit Vani.

Bank Robbery- Beharagora: आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, छापेमारी जारी
उदित वाणी, जमशेदपुर : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित साकरा में मंगलवार दोपहर केनरा बैंक शाखा में दिनदहाड़े डकैती की बड़ी वारदात सामने आई। दोपहर करीब 1:50 बजे नकाबपोश अपराधी बैंक में घुस आए और हथियार का भय दिखाकर करीब 12,96,800 रुपये लूट लिए। घटना के दौरान अपराधियों ने एक ग्राहक से सोने की चेन और अंगूठी भी छीन ली। अचानक हुई इस वारदात से बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी तथा लूटी गई रकम और सामान बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

The post Bank Robbery- Beharagora: आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, छापेमारी जारी appeared first on Udit Vani.

Baharagora में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ की बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर
उदित वाणी, बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के जगन्नाथपुर स्थित नटराज गेस्ट हाउस में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के बैनर तले ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान शरत चन्द्र मंगल ने की। बैठक में ग्राम सभा को सशक्त बनाने, पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ को मजबूत करने तथा संगठन की गतिविधियों को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सदस्यता नवीकरण की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा और पंचायत स्तरीय कमेटियों की समीक्षा बैठक 31 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अरूण बारिक ने ग्राम प्रधानों को उनकी जिम्मेदारियों और अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के सशक्तीकरण के लिए सभी ग्राम प्रधानों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी और अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए पहल करनी होगी।

उन्होंने कहा कि पारंपरिक व्यवस्था, रीति-रिवाज, सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं की रक्षा करना ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। विभिन्न समुदायों—एसटी, एससी, ओबीसी सहित सभी जाति-समुदायों की जो परंपराएं मिलजुल कर चली आ रही हैं, उन्हें सुरक्षित रखना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि पेसा कानून के माध्यम से ग्राम सभाओं को कई अधिकार प्राप्त हुए हैं, जिनका सही तरीके से उपयोग किया जाना चाहिए।

चाकुलिया प्रखंड पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश्वर महतो ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित कर गतिविधियों की समीक्षा की जाए और ग्राम सभा क्षेत्र की समस्याओं की सूची तैयार की जाए। वहीं ग्राम प्रधान सह कोषाध्यक्ष भवतारण बट्टवाल ने सभी सदस्यों से 31 मार्च तक सदस्यता नवीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। बैठक में तरुण प्रधान, देवाशीष कुईला, नीलकंठ नायेक, निमाई मुंडा, सपत गोराई, काली किंकर बट्टवाल, सुजीत भद्र, सुजीत पाल और शशांक राणा समेत कई ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

The post Baharagora में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ की बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर appeared first on Udit Vani.

Baharagora: 19 मंडप, 19 पुरोहित और 19 फेरे: बहरागोड़ा में साक्षी बना ऐतिहासिक सामूहिक विवाह, 15 हजार लोगों ने दिया आशीर्वाद
उड़िया फिल्म के सुपरस्टार सिद्धांत महापात्र ने कहा – “यह झारखंड के लिए ऐतिहासिक क्षण, हर वर्ष रहूंगा सहभागी”

उदित वाणी, बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान से सटे शाखा मैदान में सोमवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह आशीर्वाद कार्यक्रम के संयोजक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में 19 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।नव दंपतियों को आशीर्वाद देने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।समारोह स्थल पर एक साथ 19 मंडपो में 19 पुरोहितों ने 19 जोड़ियों की हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया। सात फेरों एवं माला बदल के साथ नव दंपतियों ने शराब और घरेलू हिंसा से दूर रहने की शपथ भी ली। बहरागोड़ा के शमशान चौक स्थित निगमानंद आश्रम से सुबह 11:00 बजे एक साथ 19 दूल्हों को गाजे–बाजे के साथ विवाह मंडप तक लाया गया।युवा मंडली द्वारा बैंड बाजे के साथ डांस किया।कार्यक्रम के संयोजक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी एवं मुख्य अतिथि उड़ीसा के विख्यात अभिनेता सिद्धांत महापात्र ने बारातियों का भव्य स्वागत किया।विभिन्न चौक चौराहों होते हुए बारात विवाह स्थल तक पहुंची। विभिन्न जगहों पर आतिशबाजी भी की गयी। विवाह मंडप में शहनाई बज रही थी‌।कन्याओं को कान की बाली,अलमीरा,गद्दा तकिया का सेट,साड़ी,घरेलू उपयोग के सामग्री, 10 किलो लड्डू तथा वधु को कपड़ा का सेट एवं अन्य सामान देकर विदाई दी गयी।विवाह मंडप में एक ऐसा पल था जिसमें कई लोग सामूहिक विवाह में भाग लेकर अपने आप में खुशी महसूस कर रहे हैं तो कई लोग भावुक हो उठे। डॉ गोस्वामी समेत अतिथियों द्वारा 19 मंडप पर बैठकर नव दंपति को आशीर्वाद दिया तथा कन्यादान किया।

19 जोड़ियों ने एक साथ लिया फेरा:-

19 मंडपो में एक साथ 19 जोड़ियों ने सात फिरा लिया।शादी के बाद सभी जोड़ियों को उपहार के साथ मिठाई देकर विदाई दी गयी।शादी में पुरोहितों सुमन मिश्रा, तपन आचार्य,आद्यपद पांडा,पतित पावन पांडा,रुद्र प्रताप पांडा,हरिहर महापात्र, तपन पांडा,चंद्रशेखर पांडा, रणजीत मिश्रा,दुर्गा किंकर बटव्याल,विवेक दुबे,सबल पांडा,जयंत पाणिग्राही, असित आचार्य,मनौतन दुबे,ठाकुर, मुंडा समाज के पाहन गुरु बसंत सिंह मुंडा,पूर्ण चंद्र सिंह मुंडा,रघुनाथ सिंह मुंडा,महादेव सिंह मुंडा,सपन सिंह मुंडा आदि ने हिंदू रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया.

शंख ध्वनि से गूंज उठा विवाह मंडप:-

कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूर इंचरासोली स्थित डॉ गोस्वामी की आवास से 19 कन्या सज धज कर तैयार हुई।जब बारात विवाह मंडप पहुंची तब सभी दुल्हनों को शंख ध्वनि के बीच विवाह मंडप पहुंची।महिला नेत्रीओं द्वारा शंख ध्वनि के बीच विवाह मंडप तक लाया गया।इस दौरान अनेक महिलाएं उलूधवनी भी दे रही थी। महिला नेत्र काजल महाकुड़, ज्योत्सनामई बेरा,अर्चना माईती,प्रीतिका महापात्र,मंजुला पलाई,मामूनी दास,काजल महाकुड़,बिना पात्र,कल्पना शीट,टोली मुर्मू, शकुंतला महतो,सकेशी नायक,नंदिता घोष,शिवानी पैड़ा निहारिका मन्ना,सुलेखा बेरा, मौमिता माईती,मानसी पाल, शुक्ला घोष,शुक्ला बेरा, भानुप्रिया नायक आदि समेत कई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया.

महिलाओं ने दूल्हे का किया वरन:-

जब बारात विवाह मंडप पहुंचा तो महिलाओं ने शंख ध्वनि के साथ स्वागत किया.उसके बाद मुख्य द्वार में एक एक वर को वरन कर मुंह मीठा कराया गया. उसके बाद अपने-अपने वेदियो पर जाकर बैठाया गया.उसके बाद विवाह का शुभारंभ हुआ.

प्रीतिभोज में शामिल हुए हजारों लोग:-

विवाह मंडप के पास नेताजी शिशु उद्यान में प्रीतिभोज की व्यवस्था की गई सदस्यों के मुताबिक करीब 15000 लोगों के लिए भोजन व्यवस्था की गयी थी.लगभग 12:00 बजे से ही भोजन करना शुरू किया गया.जो देर शाम तक चला। प्रीतिभोज की व्यवस्था को सफल बनाने में वकील घोष, भूदेव ओझा,गोपाल साव, आशुतोष कुईला,दीपेन मन्ना, वन बिहारी साहू,सत्यवान पैड़ा सुनील पैड़ा,अशोक पैड़ा निर्मल जाना,समीर सेनापति

आदि समेत कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया.

बेटी क्यों होती है परायी धन संगीत पर भावुक हुए लोग:-

विवाह समाप्त के बाद अतिथियों द्वारा नव दंपति को उपहार सामग्री देकर सुखी में जीवन व्यतीत करने का आशीर्वाद दिया. उसके बाद बेटी क्यों होती है परायी धन संगीत के साथ विदाई दी गयी.लोग भावुक हो गए बेटियों के परिवार बाले रोने लगे इस विवाह लोगों के लिए ऐतिहासिक पल रहा.

अब तक 224 कन्याओं की हुई शादी:-

डॉ गोस्वामी के पहल पर अब तक बहरागोड़ा में सामूहिक विवाह में 224 गरीब असहाय कन्याओं की शादी धूम के धूम धाम के साथ संपन्न कराया गया है।डॉ गोस्वामी ने कहा कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा.डॉ गोस्वामी द्वारा इस प्रकार का पहल को स्थानीय लोग सराहनीय कर रहे हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार कर, भूपति नायक,भक्तिश्री पंडा, हेमकांत भुइयां,मुन्ना पाल,दुर्गा गिरी, कौशिक माईती,महादेव बैठा, श्रीवत्स घोष,कमलेश साव, यादव पात्र, समीर सेनापति,राजू महतो,कविंद्र कुंडू,दिवाकर शर्मा,भक्तश्री पंडा,उत्पल पैड़ा,मानिक राय आदि समेत कई सदस्य जुटे हुए थे.

मंचासीन अतिथि रिंकू सिंह, संतोष महंती,देवेंद्र सिंह, श्रीकांत साहू,चंडी चरण साहू संजीव सिंहा,अर्धेंदु प्रहराज, मनोज गिरी,रंजीत कुमार, बाला सुमन कल्याण मंडल, चंदन मुर्मू,लक्ष्मीकांत साहू, महादेव बैठा,शुभेंदु पात्र, बाबलू प्रसाद,सुभदीप दास, सीताराम कुमार, गीता मुर्मू

आदि समेत कई शामिल थे.

मंच का संचालन बाप्तू साव ने किया. सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देखकर स्वागत किया गया.

अभिनेता सिद्धांत महापात्र ने गया संगीत झूमे श्रोता

अभिनेता सिद्धांत महापात्र ने सामूहिक विवाह समापन के बाद मंच में एक से बढ़कर एक संगीत प्रस्तुत किया. उन्होंने रहीं छी रही भी तोर पाई जैसे एक से बढ़कर एक संगीत प्रस्तुत किया उपस्थित श्रोताओं ने ताली की गड़गड़ाहट से मंच गूंज उठा.

सिद्धांत महापात्र का संदेश: “समाज के प्रति जिम्मेदारी का अनुपम उदाहरण”

मुख्य अतिथि सिद्धांत महापात्र ने कहा,

“डॉ. गोस्वामी समाज के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। कमजोर वर्ग की बेटियों के उत्थान के लिए 10 वर्षों से निरंतर सामूहिक विवाह आयोजन अपने आप में कीर्तिमान है।”

उन्होंने इसे झारखंड के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को इस सामाजिक दायित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए।

“मैं हर वर्ष इस महायज्ञ में सहभागी बनने की इच्छा रखता हूं। यह केवल विवाह नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का उत्सव है।”

समारोह के समापन पर उन्होंने मंच से अपने लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए, जिस पर श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया और पूरा पंडाल झूम उठा।

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी का संबोधन: “दहेज मुक्त समाज की ओर मजबूत कदम”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा,

“गरीब बेटियों के लिए सामूहिक विवाह वरदान है। कन्यादान करना महायज्ञ के समान है। यह आयोजन केवल विवाह नहीं, बल्कि समाज को नई दिशा देने का प्रयास है।”

उन्होंने दहेज प्रथा को सामाजिक अभिशाप बताते हुए कहा कि इस तरह के सामूहिक विवाह दहेज के खिलाफ मजबूत संदेश देते हैं। बाल विवाह के विरुद्ध चेतावनी देते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र की बेटियों की शादी कराना कानूनन अपराध है।

उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की अपील की।

“पिछले 10 वर्षों में 224 गरीब कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है। यह सेवा आगे भी निरंतर जारी रहेगी,” उन्होंने दृढ़ संकल्प दोहराया।

The post Baharagora: 19 मंडप, 19 पुरोहित और 19 फेरे: बहरागोड़ा में साक्षी बना ऐतिहासिक सामूहिक विवाह, 15 हजार लोगों ने दिया आशीर्वाद appeared first on Udit Vani.

2 मार्च को बहरागोड़ा में 10वां सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियाँ पूरी
उदित वाणी, बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के शाखा मैदान में आगामी 2 मार्च को 10वां सामूहिक गणविवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस वर्ष 19 गरीब एवं जरूरतमंद बेटियों का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए 19 अलग-अलग मंडप तैयार किए जा रहे हैं। पंडाल में लगभग 5,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जबकि 15,000 अतिथियों के लिए शाकाहारी भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है।

विवाह के उपरांत नवदंपतियों को उपहार स्वरूप अलमारी, आभूषण, बक्सा, कपड़े, बर्तन, विवाह सामग्री एवं मिठाइयाँ प्रदान की जाएंगी। साथ ही दूल्हा-दुल्हन को घरेलू हिंसा से दूर रहने, किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन न करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया जाएगा। डॉ. गोस्वामी ने बताया कि इस ऐतिहासिक दसवें सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि ओड़िया फिल्म जगत के सुपरस्टार सिद्धान्त महापात्र होंगे। कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, वरीय भाजपा नेता रंजीत बाला, सुमन कल्याण मंडल, बाप्तू साव, श्रीवत्स घोष, गौरीशंकर महतो, काजोल महाकुड़, राजकुमार कर, अपूर्व दास, भक्तश्री पांडा, उत्पल पैड़ा, मिंटू नायक, महादेव बैठा, मिहिर दलाई, टूना नायक, गोपाल साव, सनत भगत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The post 2 मार्च को बहरागोड़ा में 10वां सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियाँ पूरी appeared first on Udit Vani.

NH-18 पर फिर तेज रफ्तार का कहर: बहरागोड़ा में अज्ञात वाहन की चपेट में युवक की मौत, गांव में मातम
उदित वाणी, जमशेदपुर : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है. गुरुवार शाम एनएच-18 पर स्थित ‘ओम स्टोर’ के पास एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक अज्ञात वाहन ने पैदल सड़क पार कर रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में राजलाबांध निवासी चंदन माईती (28) की मौके पर ही मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चंदन किसी काम से घर से निकले थे. वे जैसे ही सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि चंदन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही सड़क पर गिर पड़े और उनकी सांसें थम गईं. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन रहता है, जिस कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है.

घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित रखा है. रात होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार सुबह घाटशिला अनुमंडलीय अस्पताल भेजा जाएगा. पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी. साथ ही, फरार वाहन चालक की तलाश भी जारी है.

इधर, चंदन की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव राजलाबांध पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि चंदन मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के थे. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि एनएच-18 पर गति नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके.

The post NH-18 पर फिर तेज रफ्तार का कहर: बहरागोड़ा में अज्ञात वाहन की चपेट में युवक की मौत, गांव में मातम appeared first on Udit Vani.