उदित वाणी, चाईबासा : जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड पश्चिमी सिंहभूम के तत्वाधान में एक दिवसीय जूनियर कलर बेल्ट एवं सीनियर ब्राउन बेल्ट की कराटे ग्रेडिंग परीक्षा जेकेएआई चाईबासा ब्रांच के मुख्य कराटे प्रशिक्षण केंद्र संत जेवियर कल्याण केंद्र के कम्युनिटी हॉल में 25 मई को सुबह 10 बजे से लेकर संध्या 5 बजे तक होगी. कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में मुख्य रूप से किहोन, काता, कुमीते एवं शारीरिक परीक्षा के साथ -साथ मौखिक परीक्षा भी ली जाएगी. बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा को जेके एआई झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ब्लैक बेल्ट 6 वीं डॉन जापान के द्वारा संचालित की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस परीक्षा को सफल बनाने में सेंपाई निरंजन कुमार दास , सेंपाई अंशु विश्वकर्मा एंव सेंपाई सरस्वती तीयू सहयोग प्रदान करेंगे. इस कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 120 कराटेकार भाग लेंगे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


