
उदित वाणी, सरायकेला : सरायकेला खरसावाँ पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया. इस गोष्ठी में जून माह में हुए अपराधों की समीक्षा की गई और उद्भेदन हेतु दिशा निर्देश दिए गए.
मुख्य बिंदु:
– सम्पत्तिमूलक कांडों की थानावार समीक्षा की गई और उद्भेदन हेतु निर्देश दिए गए.
– अपराध नियंत्रण और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.
– सड़क सुरक्षा और मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
– बलात्कार और पोक्सो एक्ट से संबंधित कांडों को 60 दिन के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया.
निर्देश:
सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी का अधिष्ठापन हेतु जागरूक करने का निर्देश दिया गया.
– साइबर कांडों के रोकथाम और निष्पादन के लिए दिशा निर्देश दिए गए.
– पुराने कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु दिशा निर्देश दिए गए.

