उदित वाणी पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के बूकामडीह पोटका मुख्य मार्ग पर टाटा स्टील के कचरा निष्पादन निर्माण स्थल गेट के समीप पूर्व से खड़े एक ट्रैक्टर में बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में एक जोड़ो महाली उर्फ काला तथा दूसरा काला माहुली है। दोनों बूकाम डीह का ही रहने वाला है। दोनों रात्रि में काम करके भालकी की ओर से घर जा रहा था। जहां पर बाइक सवार ने ट्रैक्टर में ठोकर मार दिया। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। बाद में टी एम एच में इलाज के दौरान दोनों युवकों की मृत्यु हो गई।
Advertisement
<


