
उदित वाणी, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को झारखंड कर्मचारी चयन सेवा आयोग से अनुशंसित 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इनमें जेएसएससी द्वारा कक्षा एक से पांच तथा छह से आठ तक के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अनुशंसित अभ्यर्थी शामिल हैं. जेएसएससी की अनुशंसा मिलने के बाद इन अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग जिला स्तर पर हो चुकी है. वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री ने पिछले माह 319 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे. उससे पूर्व लगभग 10 हजार सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है. कुल 26001 पदों में से इतने अभ्यर्थियों की अनुशंसा अभी तक विभाग को की गई है. जबकि बड़ी संख्या में पद रिक्त रह गए हैं.
Advertisement
<

