उदित वाणी, गम्हारिया: जे डी सी टीजीएस टाटा स्टील गम्हारिया के तत्वाधान में आज, शुक्रवार (29 मई 2026) को गम्हारिया स्थित इंजीनियरिंग डेवलपमेंट एंड इनोवेशन सेंटर (ई डी आई सी) में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और यूनियन सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया।
मुख्य अतिथियों के कर-कमलों द्वारा हुआ उद्घाटन
रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सह जे डी सी चेयरमैन श्री राकेश्वर पांडेय जी, विशिष्ट अतिथि जे डी सी वाइस चेयरमैन श्री पंचम प्राणलाल टांक जी और टिस्को मजदूर यूनियन के जनरल सेक्रेटरी श्री शिव लखन सिंह के कर-कमलों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए इस पहल को मानवता की सेवा में एक सराहनीय कदम बताया।
सफल मार्गदर्शन और आयोजन
यह पूरा रक्तदान शिविर जे डी सी चेयरमैन और मुख्य मानव संसाधन प्रबंधक (इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट) श्री राशिद जाफरी जी के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर के दौरान सुरक्षा और सुव्यवस्थित ढंग से रक्तदान सुनिश्चित कराने के लिए प्रबंधन और यूनियन ने मिलकर काम किया।
इनका रहा सराहनीय सहयोग
इस मानवीय कार्य और रक्तदान शिविर को सफल बनाने में प्रदीप घोष, हरलीन कौर, हिमांशु, सुयश, सोनू दास के साथ-साथ एडमिन टीम से उदय शंकर पाठक, संजय तिवारी और विकास वर्मा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके अलावा वेलफेयर कमिटी के सम्मानित सदस्य गण, टिस्को मजदूर यूनियन के कमिटी मेंबर्स एवं अन्य सदस्यों के सक्रिय सहयोग से इस शिविर को पूरी तरह सफल बनाया गया।


