उदित वाणी, जमशेदपुर: जिला बार संघ की बैठक में शुक्रवार को अधिवक्ता प्रिया शर्मा के विरुद्ध सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 96/22 दर्ज किया गया. जिसमें इंडियन पैनेल कोड 353 के अंतगर्त विरोध करते हुए अमित कुमार, विवेक चौधरी, ममता संघाणी, दय मोहन झा, सुनील ओझा, आनंद कुमार झा समेत 25 अधिवक्ताओं ने ज्ञापन हस्ताक्षर किया. एक महिला अधिवक्ता अपने बेडरुम में थी, सीतारामडेरा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मंडल की ओर से अभियुक्त की खोज करते हुए जबरन कमरे में घुस जाना और अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार करना. यही नहीं उनके मना करने पर उल्टा उन्हीं के खिलाफ मुकदमा दायर करना. इस घटना के संबंध में अक्षय कुमार झा ने बताया कि लॉयर्स डिफेंस के पदाधिकारी जिला जज, वरीय पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त से शनिवार को मिलेंगे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

