
उदित वाणी, जमशेदपुर: संस्थापक दिवस पर शुक्रवार को टाटा मोटर्स के कर्मचारियों ने अपने क्वार्टरों में दीप जलाया और शहर के संस्थापक और अन्नदाता जेएन टाटा के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की.
एक दीया, टाटा साहब के नाम इस पहल को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने चलाया. यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने बताया कि टाटा मोटर्स के कर्मचारियों की अपने संस्थापक के प्रति यह श्रद्धांजलि है. पिछले साल से हम इस दिन को प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं. अच्छी बात यह है कि पूरे टेल्को कॉलोनी में लोगों ने इसे उत्साहपूर्वक मनाया.
इसे लेकर टेल्को आमबगान मैदान में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के साथ टाटा मोटर्स के अधिकारियों ने भाग लिया.

Advertisement
<

