उदित वाणी,जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 15 रेड रोज स्कूल आदित्य का मंगलसूत्र छिनतई करने वाले अपराधी को पुलिस ने पकड़ लिया है. इसके अलावा चोरी का गहना खरीदने वाले सोनार कपाली ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी आयुषी ज्वेलर्स के मालिक नवल कुमार सोनी को भी गिरफ्तार किया गया है. पकड़ा गया अपराधी जमशेदपुर के मानगो गुलाबबाग का रहने वाला मोहम्मद अमन अरमान उर्फ प्रिंस है. उसके पास से एक मोबाइल, एक स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल, सफेद रंग का गमछी, सफेद शर्ट, छिना गया मंगलसूत्र औरबिष्टुपुरमें छीना गया सोने का चैन भी बरामद किया गया है. बताया जाता है कि उसने 3 जून को उक्त महिला से छिनतई की थी. उसने ही 3 जून को ही बिष्टुपुर में भी छिनतई की गटना को अंजाम दिाय था. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ओल्ड पुरुलिया रोड कपाली के आयुषी ज्वेलर्स के मालिक नवल कुमार सोनी की दुकान में छापामारी की गयी, जहां से सुको को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में सोनार को भी गिरफ्तार किया गया है. उसको बिष्टुपुर थाना की पुलिस जेल भेज रहा है. पकड़ा गया अपराधी के खिलाफ बिष्टुपुर, उलीडीह, चाईबासा और गोलमुरी थाना में लूटपाट करने के कई मामले पहले से ही दर्ज है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


