उदित वाणी , जमशेदपुर: त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन-2022 के दूसरे चरण में पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़, चाकुलिया एवं बहरागोड़ा प्रखण्ड में हुए मतदान की मतगणना रविवार सुबह 8 बजे से घाटशिला स्थित जगदीश चंद्र बोस स्कूल परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है. मतगणना केंद्र पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ा हुआ है. हर कोई नतीजों पर नजरें गड़ाए हुए है.
मतगणना केंद्र पर विधि व्यवस्था के संधारण हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बगैर आईडी कार्ड के कॉलेज परिसर के अंदर किसी को भी एंट्री नहीं दी जा रही है.
घाटशिला कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का उप विकास आयुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर व जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने निरीक्षण किया. बताते चलें कि दूसरे चरण का मतदान 19 मई को हुआ था. राज्य में पंचायत चुनाव चार चरणों में हो रहा है . अंतिम चरण का मतदान 27 मई को होगा और मतगणना 31 मई को होगी.



