उदित वाणी जमशेदपुरः लॉयर्स डिफेंस के अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्वाचित अधिवक्ता प्राची प्रदीप्ति को शुभकामनाएं दी गई. गौरतलब बै कि विगत 12 मई को झारखंड उच्च न्यायालय में एडवोकेट्स एसोसिएशन के हुए चुनाव में झारखंड उच्च न्यायालय की अधिवक्ता प्राची प्रदीप्ति गवर्निंग काउंसिल के पद पर निर्वाचित हुई हैं. उन्होंने बताया कि झारखंड उच्च न्यायालय में जितनी भी समस्याएं हैं, उसकी जानकारी वे नई कमेटी को देंगे और अपने प्रयास से उसे हर संभव सुलझाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने नए अधिवक्ताओं को अभी झारखंड स्टेट बार काउंसिल की तरफ से स्टाइपेंड के रूप में प्रतिमाह मिलने वाले 1000 रुपए की राशि बढ़ाकर 5000 रुपए करने की मांग की. बैठक में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, विनोद कुमार मिश्रा, राजकुमार दास, नवीन प्रकाश, चेतन प्रकाश, चंदन कुमार यादव, रविंद्र कुमार, राजीव रंजन, दिलीप सिंह, सुनील कुमार मोहंती, विद्युत नंदी, जगन्नाथ आदि उपस्थित थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


