उदित वाणी , जमशेदपुर : पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) के विशेष पदाधिकारी से कहा है कि वे ठेला-खोमचा पर विभिन्न प्रकार का व्यवसाय करने वालों को व्यवस्थित एवं नियंत्रित करें ताकि उनका जीवन यापन निर्विघ्न चले.ठेला वालों को जेएनएसी ने वेंडर लाइसेंस दिया है. परंतु कभी कोई दबंग तो कभी कोई पार्किंग शुल्क वसूलने वाला तो कभी कोई पुलिस-प्रशासन-जेएनएसी का आदमी उन्हें तंग करता है और जबरन वसूली करता है. श्री राय ने कहा है कि दो दिन पूर्व बड़ी संख्या में ठेला वाले वेंडर उनसे मिले थे और अपनी परेशानियां बतायी थीं. उन्होंने बताया कि कई संभ्रांत लोग ठेला खरीद कर किराये पर लगाने के लिये दे दे रहे हैं जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है.श्री राय ने जेएनएसी विशेष पदाधिकारी से कहा है कि जिस तरह अक्षेस ने लाइसेंस दिया है उसी तरह ठेलों का जो जहां है वहीं के आधार पर उनका पंजीकरण करें और उनकी सूची के आधार पर उन्हें संरक्षित एवं नियंत्रित करें ताकि ठेलो पर बिकने वाले सामानों की गुणवत्ता बनी रहे और उनका उपयोग करने वाले को स्वास्थ्य की समस्या न हो और कोई इन्हें सताये नहीं. साथ ही कभी भी और कहीं भी ठेला समूह स्थापित करने की प्रवृति पर रोक लगे.उन्होंने कहा कि अभी जहां जहां ठेला-खोमचा लग रहे हैं उन स्थानों पर न्यूनतम जनसुविधाएं उपलब्ध कराई जाए, ठेला वालों का स्वास्थ्य बीमा कराया जाए, इनके उन्नयन के लिए कम ब्याज पर संस्थागत ऋण की व्यवस्था की जाए और अल्प आय वर्ग के लघु उद्योग के नाते इन्हे व्यवस्थित किया जाए. ठेला उद्योग को शहरी गरीबी कम करने की नगरपालिकाओं की योजना का अंग बनाया जाए.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


