दित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के ओलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर 5 के गुडरूबासा से चोरी हुई सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है . साथ ही इस मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है . यह घटना 1 जुलाई 2025 की है जब अज्ञात चोरों ने एक काली और ग्रे रंग की सुपर स्प्लेंडर बाइक (JH05BR 4119) की चोरी कर ली थी . काफी तलाश के बाद जब बाइक का कोई सुराग नहीं मिला तो वाहन मालिक ने ओलीडीह ओपी में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी .
अनुसंधान के क्रम में पुलिस को चोरी गई बाइक का सुराग मिला और विशेष छापेमारी के बाद उसे बरामद कर लिया गया . साथ ही इस मामले में एक युवक को विधिवत गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान शंकर तंतुबाई के रूप में हुई है . उसकी उम्र करीब 22 वर्ष है और वह पूर्वी सिंहभूम जिले के बोडाम थाना क्षेत्र के चिरूडीह, छोटा बांगुरदा का रहने वाला है .
इस सफलता में थाना प्रभारी कुमार अभिषेक के नेतृत्व में ओलीडीह ओपी की पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई . टीम में स०अ०नि० बिरबल उराँव, अन्य पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे . पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बाइक चोरी की इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल हैं .


