उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के अध्यक्षता में 6एलएफ मैदान, आदित्यपुर में आज संपन्न हुई कॉग्रेशजनों की बैठक में आगामी 28 दिसंबर को जयप्रकाश उद्यान, आदित्यपुर मे कांग्रेस पार्टी का 139वां स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. वहीं, कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु तैयारी समिति का गठन किया गया, जिसमे कार्यकारी अध्यक्ष सहित नगर अध्यक्ष राहुल यादव, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, रामाशंकर पाण्डेय, सुनील सिंह, सेवादल अध्यक्ष गौरीशंकर राय व ज्ञानेंद्र सिंह मुन्ना, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रितेश पासवान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष वैजन्ती बारी, कुणाल रॉय, जगदीश नारायण चौबे, सुरेश धारी, ऋषि मिश्रा, गंभीर सिंह, रमेश बालमुचू, राजू लोहार, विनय झा को शामिल किया गया है. बैठक में सभी कांग्रेसजनों से कार्यक्रम मे भाग लेने की अपील भी की गई. इस अवसर पर प्रदेश सचिव गोपाल प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बिशु हेंब्रम, सुनील सिंह, संदीप गोप, मुकेश रजक, विजय रजक, संतोष कुमार, संदीप पाण्डेय, दिलीप मालाकार, होली हेंब्रम, विजय झा, रवि कुमार, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे. फोटो कैप्सन
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


