चक्रधरपूर:उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि अवलोकन के दौरान पर्यवेक्षक व निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा 4 बूथ जिसमें चक्रधरपुर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 278, 279, 280 पर जिला परिषद सदस्य एवं मुखिया पद के लिए तथा गोइलकेरा के दलकी स्थित मतदान केंद्र संख्या 44 पर पंचायत समिति सदस्य पद हेतु पुनर्मतदान की सिफारिश किया गया है। जिसे राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा स्वीकृत करते हुए स्थल परिवर्तित मतदान केंद्र पर आगामी दिवस 16 मई 2022 को पूर्वाह्न 7:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक मतदान करवाने का निर्देश प्राप्त हुआ है।
Advertisement
<


